फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Enforcement Bureau will crack down on illegal mining and liquor smugglers

Sonipat News: अवैध खनन से शराब तस्करों तक पर नकेल कसेगा प्रवर्तन ब्यूरो

Tue, 21 Nov 2023 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 21 Nov 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Enforcement Bureau will crack down on illegal mining and liquor smugglers
फोटो :41: सोनीपत के गांव मिमारपुर के पास खोली गई हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो की चौकी। संवाद
राई। अवैध खनन, निर्माण, शराब तस्करों से लेकर बिजली चोरों तक नकेल कसने और अवैध कब्जा हटवाने के लिए गांव मिमारपुर में हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो (हरियाणा स्टेट इंफोर्समेंट ब्यूरो) की चौकी स्थापित की गई है। जिसमें इंस्पेक्टर जनक सिंह को प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ 20 कर्मियों का स्टाफ लगाया गया है। यमुना क्षेत्र में खोली गई चौकी से अवैध खनन पर नकेल कसी जा सकेगी।
विज्ञापन


हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो की चौकी स्थापित होने से अवैध खनन, बिजली-पानी चोरी रोकने, शराब तस्करी पर कार्रवाई, सरकारी संपत्तियों पर कब्जा की सूरत में कार्रवाई, डीटीपी के एचडीआर एक्ट, अवैध कॉलोनियां काटने आदि जैसे मुकदमे आसानी से दर्ज किए जा सकेंगे। ब्यूरो का स्टाफ ओवरलोडिंग व आबकारी व कराधान विभाग में भी छापा मार कार्रवाई कर सकेगा। चौकी रोहतक थाना के तहत काम करेगी। एक सप्ताह के दौरान चौकी की टीम ने दो शराब तस्करों को पकड़ा है। साथ ही अवैध खनन में दो रेड कर दो ट्रॉली व डंपर को पकड़कर नौ लाख रुपये का जुर्माना किया जा चुका है। बिजली चोरी के 45 मामले निपटाए गए हैं।
विज्ञापन


मिमारपुर में चौकी की स्थापना के साथ ही काम शुरू कर दिया गया है। लगातार अवैध शराब तस्करों, अवैध खनन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। दिन व रात को लगातार छापे मारे जा रहे हैं। अवैध कार्य किसी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। -जनक सिंह, प्रभारी, हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो की चौकी, मिमारपुर।

फोटो :41: सोनीपत के गांव मिमारपुर के पास खोली गई हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो की चौकी। संवाद

फोटो :41: सोनीपत के गांव मिमारपुर के पास खोली गई हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो की चौकी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed