फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Employees will lock the corporation office today and burn the effigy of the CM.

Sonipat News: कर्मचारी आज निगम कार्यालय पर जड़ेंगे ताला, फूकेंगे सीएम का पुतला

Sun, 03 May 2026 08:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 03 May 2026 08:00 PM IST
विज्ञापन
Employees will lock the corporation office today and burn the effigy of the CM.
फोटाे : सोनीपत नगर निगम कार्यालय में धरने पर बैठे हड़ताली कर्मियों को समर्थन देने पहुंचे कांग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर प्रदेशभर के नियमित व अस्थायी दमकल कर्मचारियों की चल रही राज्यव्यापी हड़ताल रविवार को 26वें दिन भी जारी रही। नगर निगम कार्यालय में 93 दमकल कर्मियों के साथ नगर पालिका कर्मचारी संघ के सदस्यों ने भी धरना दिया।
कर्मचारियों ने फैसला लिया है कि 4 मई को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के सामने सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री के पुतले का दहन किया जाएगा। उधर, शहर के बाजारों व पांच वार्डों में नियमित सफाई नहीं होने से अव्यवस्था का माहौल बनने लगा है।
विज्ञापन

रविवार को सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव सुनील दत्त, आईटीआई से मुकेश नेहरा, पटवार कानूनगो एसोसिएशन के प्रधान सन्नी दहिया ने सभी पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ कांग्रेस के सहप्रभारी जितेंद्र बघेल ने कार्यकर्ताओं सहित हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों का समर्थन किया। कर्मचारियों ने 5 मई तक राज्यव्यापी हड़ताल को जारी रखने का निर्णय लिया है। अगर सरकार समय रहते फायर व सफाई कर्मचारियों की मांगों का जल्द समाधान नहीं करती है तो मंगलवार को बाइकों पर रोष मार्च निकाल सरकार के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नपा कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से शहर में सफाई व्यवस्था ठप हो जाएगी। कर्मचारियों ने सरकार से जल्द उनकी मांगों का समाधान करने की गुहार लगाई। धरने की अध्यक्षता दमकल यूनियन के जिला प्रधान राजीव खत्री, नपा कर्मचारी संघ के इकाई कोषाध्यक्ष दीपक बोहत ने की। संचालन जिला सचिव अमित दहिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed