फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Employees union stressed on the importance of discipline along with the interest of the nation, railways and employees.

Sonipat News: कर्मचारी यूनियन ने राष्ट्र, रेल व कर्मचारी हित सहित अनुशासन के महत्व पर दिया जोर

Fri, 29 Nov 2024 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 29 Nov 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Employees union stressed on the importance of discipline along with the interest of the nation, railways and employees.
फोटो 22- सोनीपत के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित रेल कोच नवीनीकरण कारखाना में जनसंपर्क कार्यक्रम क
गन्नौर। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित रेल कोच नवीनीकरण कारखाना में वीरवार को उत्तर रेलवे कर्मचारी यूनियन की ओर से जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारतीय मजदूर संघ व उत्तर रेलवे कर्मचारी यूनियन ने संयुक्त रूप से राष्ट्र हित, रेल हित व कर्मचारी हित को प्राथमिकता देते हुए अनुशासन के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम में संगठन ने कर्मचारियों के हित में किए गए अपने संकल्पों को भी दोहराया।यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि उनकी मुख्य मांगों में पुरानी पेंशन योजना की बहाली, कर्मचारियों के माता-पिता को स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ना, सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा को सभी के लिए खोलना शामिल था। पहले मान्यता प्राप्त संगठनों ने नई पेंशन योजना (एनपीएस) व एकीकृत पेंशन योजना (यूपीएस) पर हस्ताक्षर कर कर्मचारियों को ठगा है। उन्होंने कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया कि पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की मांग को मजबूत करने के लिए उत्तर रेलवे कर्मचारी यूनियन को समर्थन दें। कार्यक्रम को सफल बनाने में सोनीपत व पानीपत यूनियन व संघ के कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा। कार्यक्रम में वर्कशॉप मंडल के मंत्री अशोक कुमार, सुशील कुमार, सोहनलाल, पूर्व महामंत्री शाम ठाकुर, केंद्रीय संगठन मंत्री अभिनीत मिश्रा, सुरेंद्र आजाद, मनोज, राकेश, राहुल, नितेश व सुरेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed