{"_id":"6465293222a8eb8b720916d4","slug":"employees-played-thali-outside-the-residence-of-mp-and-mla-sonipat-news-c-17-1-155851-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कर्मचारियों ने सांसद और विधायक के आवास के बाहर थाली बजाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कर्मचारियों ने सांसद और विधायक के आवास के बाहर थाली बजाई
Thu, 18 May 2023 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 18 May 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
फोटो 11. सेक्टर-14 में प्रदर्शन के दौरान सांसद रमेश कौशिक को ज्ञापन सौंपते सफाई व अग्निशमन कर्म
सोनीपत। नगरपालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर सफाई और अग्निशमन कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर बुधवार सुबह 5 बजे मुरथल रोड स्थित अग्रसेन चौक के पास एकत्रित हुए। इसके बाद वहां से थाली और ताली बजाते हुए सेक्टर-14 स्थित सांसद आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने सांसद रमेश कौशिक को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसके बाद कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए सेक्टर-15 स्थित राई से विधायक मोहन लाल बड़ौली के आवास पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने विधायक के भाई माईराम कौशिक को मांगपत्र सौंपा।
नगरपालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान राजाभाई ने कहा कि पहले चरण में 29 अक्तूबर, 2022 को सरकार के साथ कर्मचारियों की वार्ता हुई थी। उसके बाद 5 अप्रैल को दूसरे चरण की वार्ता के दौरान विभिन्न मांगों पर सहमति बनी थी। इनमें सफाई कर्मचारियों को 1000 रुपये स्वच्छता राशि व दमकल कर्मियों को 1000 रुपये जोखिम भत्ता देने, सफाई कर्मचारी व सीवरमैन की पक्की भर्ती के लिए कार्यवाही तेज करने, दमकल कर्मियों के लिए वर्दी भत्ता 440 रुपये करने, तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों को वर्दी भत्ता देने समेत कई मांगों को माना गया था। एक माह बीतने के बाद भी सरकार की ओर से मानी गई मांगों को लागू नहीं किया गया है।
उन्होंने कहा कि 30 व 31 मई को आंदोलन के लिए जनता से समर्थन की अपील की जाएगी। इससे पहले 28 मई को जींद में होने वाली सर्व कर्मचारी संघ की राज्यस्तरीय चेतावनी रैली में आगामी आंदोलन की घोषणा की जाएगी। इस दौरान इकाई प्रधान भारत कंडेरा, संदीप तूर, करतार, दीपक, विशाल, कमलेश, कांता, नितिन शर्मा, संदीप खत्री, अजीत, सचिन, मुकेश समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।