फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Employees held meeting regarding pending demands, submitted memorandum

Sonipat News: लंबित मांगाें को लेकर कर्मचारियों ने की बैठक, सौंपा ज्ञापन

Fri, 30 Aug 2024 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 30 Aug 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Employees held meeting regarding pending demands, submitted memorandum
सोनीपत। हरियाणा कौशल रोजगार निगम कर्मचारी मंच व हुडा जनस्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन ने कर्मचारियों की लंबित मांगाें को लेकर सेक्टर-15 स्थित हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) कार्यालय के यूनियन कार्यालय में बैठक की। बैठक के बाद मंच व यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश महासचिव आरके नागर के नेतृत्व में एसएसवीपी के कार्यकारी अभियंता पवन कुमार को मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

आरके नागर ने बताया कि निगम के जनरल मैनेजर की ओर से 28 अगस्त को सभी डीडीओ से कच्चे कर्मचारियों की सूची मांगी गई है। हुडा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उनके पास अक्तूबर 2013 से कच्चे कर्मचारियों का ईपीएफ व ईएसआई कटने का रिकॉर्ड है, तभी से निगम अधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी जाएगी। कर्मचारियों ने अधिकारियों के निर्णय पर एतराज जताते हुए कहा कि हुडा में 84 कर्मचारी 1 फरवरी 2010 से लगातार कौशल रोजगार निगम के तहत अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अधिकारियों का तीन साल बाद कर्मचारियों की सूची भेजना गलत है। कर्मचारियों का आरोप है कि अधिकारी व ठेकेदार कर्मचारियों का वर्ष 2010 से अक्तूबर 2013 तक ईपीएफ व ईएसआई के रुपये हड़पना चाहते हैं। जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान होगा। प्रतिनिधिमंडल में सुरेश रोहिल्ला, पुष्पेंद्र शर्मा, टीनू मदान, महावीर नागर, समेश कुमार व विनोद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed