फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Employees demonstrated on pending demands

Sonipat News: कर्मचारियों ने लंबित मांगों पर किया प्रदर्शन

Thu, 19 Jun 2025 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 19 Jun 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Employees demonstrated on pending demands
फोटो 19- सोनीपत के गोहाना रोड ​स्थित कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर अधीक्षक अभियंता को ज्ञापन देत
सोनीपत। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की जिला इकाई के सदस्यों ने लंबित मांगों को लेकर गोहाना रोड स्थित जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी परिमंडल कार्यालय के बाहर रोष जताया। प्रदर्शन का नेतृत्व यूनियन जिला प्रधान विष्णु दत्त भारद्वाज व प्रदेश प्रेस सचिव विनोद शर्मा ने किया। इसके बाद कर्मचारियों ने अधीक्षक अभियंता राजीव गुप्ता को मांग पत्र देकर उन्हें पूरा करवाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान जिला प्रधान विष्णु दत्त भारद्वाज ने बताया कि कर्मचारियों ने अपना 15 सूत्रीय मांग पत्र प्रदेश अध्यक्ष कुलवंत शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष ईश्वर सिंह दहिया के नेतृत्व में अधीक्षक अभियंता देकर कर्मचारियों की मांगों का जल्द समाधान करवाने की मांग की। अधीक्षक अभियंता ने यूनियन को आश्वासन दिया कि सभी फील्ड कर्मचारियों की मांगों का समाधान जल्द करवाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

यूनियन ने कर्मचारियों से आह्वान किया कि अगर 10 दिन में मांगों का समाधान नहीं हुआ तो भविष्य में दोबारा बैठक कर आगामी निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान सतबीर, कृष्ण, सत्यवान, लहणा सिंह, रवि, बृजमोहन, सुंदर सिंह, प्रदीप, संदीप, रामप्रसाद, मोहन, नरेश, मुकेश, धूप सिंह सहित काफी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

80 कर्मचारियों ने ली सदस्यता, सुमेर चंद बने चेयरमैन

प्रदेश सह सचिव सतीश कुमार रंगा प प्रदेश प्रेस प्रवक्ता विनोद शर्मा ने बताया कि प्रदर्शन के साथ बुधवार को अन्य संगठनों को छोड़कर करीब 80 कर्मचारियों ने यूनियन में आस्था जताई। साथ ही यूनियन की सदस्यता ग्रहण की। इनका अलग से नई इकाई बनाकर चुनाव करवाया गया।

सर्वसम्मति से सुमेर चंद को इकाई का चेयरमैन, दिलबाग सिंह को प्रधान, योगेश शर्मा को सचिव, संदीप कश्यप को कोषाध्यक्ष चुना गया। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में प्रदेश अध्यक्ष कुलवंत शर्मा व प्रदेश उपाध्यक्ष ईश्वर दहिया ने नवनियुक्त कर्मचारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed