फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Employees demonstrated against the municipal administration

Sonipat News: कर्मचारियों ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया

Wed, 10 Jul 2024 05:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 10 Jul 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
Employees demonstrated against the municipal administration
सोनीपत। ठेका सफाई कर्मचारी एकता मंच के सदस्य मांगों को लेकर मंगलवार को नगर निगम कार्यालय से एकत्रित हुए। वहां होमगार्ड के जवानों ने संयुक्त आयुक्त के आदेश का हवाला देकर उन्हें कार्यालय से बाहर कर दिया। गेट पर ताला लगा दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। काफी देर बाद गेट पर ताला खोले जाने पर कर्मचारी अंदर आकर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

इस दौरान नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान राजाभाई ने उनकी मांगों का समर्थन किया। ठेका सफाई कर्मचारी एकता मंच के प्रधान मुकेश टांक ने कहा कि निगम प्रशासन की ओर से उनकी मांगों की सुनवाई नहीं की जा रही है। उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 24 मई 2018 को प्रदेश सरकार ने चिट्ठी जारी थी। इसके आधार पर नगर निगम कार्यालय में अभी तक किसी भी ठेका सफाई कर्मचारियों को निगम के पे रोल पर नहीं लिया गया हैं। जिससे कर्मियों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

उनकी मांग को पूरा करने के बजाय उन्हें कार्यालय से बाहर निकाल दिया गया। साथ ही मुख्य गेट पर ताला लगवाकर इससे साबित कर दिया कि निगम अधिकारियों की ओर से उनके हकों को छीनने की कोशिश की जा रही है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान सचिव सावन कुमार, अनिल, अंकुश, मुकेश कर्मा, विकास, विजय, प्रवीन समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
हकों को मांगना सबका अधिकार है। कर्मचारियों को पे रोल पर लेने की प्रक्रिया जारी है। कर्मचारियों को सिर्फ अपने धरनास्थल पर प्रदर्शन करने के लिए कहा गया था। मैंने गेट पर ताला लगवाने की आदेश नहीं दिए थे। कर्मचारी मुझसे आकर अपनी मांगों को बताए तो उनकी समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।-रेणुका नांदल, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed