फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Employees at DCRUST have started an indefinite sit-in protest and warned of a strike starting October 1st.

Sonipat News: डीसीआरयूएसटी में कर्मचारियों का ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, एक अक्तूबर से हड़ताल की चेतावनी

Tue, 29 Sep 2026 02:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Employees at DCRUST have started an indefinite sit-in protest and warned of a strike starting October 1st.
फोटो: सोनीपत के डीसीआरयूएसटी, मुरथल में रोष मार्च निकालकर कुलपति कार्यालय पर जाते गैर-शिक्षक कर - फोटो : samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी) मुरथल में गैर-शिक्षक कर्मचारियों ने सोमवार को अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। लंबित मांगों का समाधान नहीं होने पर विवि प्रशासन के खिलाफ रोष मार्च भी निकाला।
दीनबंधु छोटूराम यूनिवर्सिटी एम्प्लाइज यूनियन के आह्वान पर आयोजित धरने में एचकेआरएनएल और डीसी रेट कर्मचारी भी शामिल हुए।कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगों का समाधान नहीं होने पर एक अक्तूबर से पूर्ण रूप से कलम छोड़ हड़ताल शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

यूनियन के प्रधान सुरेश कुमार ने बताया कि कर्मचारियों के दबाव के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने एचकेआरएनएल कर्मचारियों की एक्सटेंशन की फाइल जारी कर दी है, लेकिन डीसी रेट कर्मचारियों की एक्सटेंशन अब भी लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि एचकेआरएनएल के तीन कर्मचारियों का करीब तीन महीने का वेतन भी पिछले एक वर्ष से लंबित है। इसके अलावा डीसी रेट के 13 अनुभवी कर्मचारियों पर एसईटीसी टेस्ट की अनिवार्यता लागू करने के आदेश वापस लेने की मांग की गई।

18 आवास खाली, एसीपी और प्रमोशन भी लंबित
कर्मचारियों ने बताया कि विश्वविद्यालय में वन स्टेप डाउन श्रेणी के 18 आवास खाली पड़े हैं, लेकिन पात्र कर्मचारियों को आवंटन नहीं किया जा रहा है। कई वर्षों से एसीपी का लाभ नहीं मिला है। पदोन्नति के बाद वेतन निर्धारण की प्रक्रिया लंबित है और कई कर्मचारियों की पदोन्नति भी नहीं हुई है। कर्मचारियों ने सर्विस रूल्स को सरकार से मंजूरी दिलाने, महिला कर्मचारियों के लिए क्रेच और आपात स्थिति में एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई।

--
सर्विस रूल्स को सरकार से मंजूरी दिलाने के लिए बातचीत जारी है, जल्द ही मंजूरी मिल जाएगी। आवास आवंटन का मामला बोर्ड देखेगा। एसीपी का लाभ देने के लिए सरकार के पास फाइल भेजी है। वहीं, एसईटीसी टेस्ट की अनिवार्यता सरकार ने लागू कर रखी है।
प्रो. श्रीप्रकाश सिंह, कुलपति, दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed