{"_id":"67087c2a0169b8784e0b4ce4","slug":"employees-and-students-not-meeting-dress-code-sso-reprimanded-sonipat-news-c-197-1-snp1002-125892-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ड्रेस कोड में नहीं मिले कर्मचारी व विद्यार्थी, एसएसओ ने लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ड्रेस कोड में नहीं मिले कर्मचारी व विद्यार्थी, एसएसओ ने लगाई फटकार
Fri, 11 Oct 2024 06:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 11 Oct 2024 06:45 AM IST
विज्ञापन
गोहाना। बरोदा रोड स्थित नागरिक अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी ने संस्थान का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डाॅ. संजय छिक्कारा व डाॅ. दिनेश छिल्लर ने सामान्य लैब और आपातकालीन वार्ड का दौरा किया। इस दौरान कर्मचारी और अप्रेंटिस विद्यार्थी ड्रेस कोड में नहीं मिले। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी ने कर्मचारियों व विद्यार्थियों को निर्धारित ड्रेस कोड में रहने के निर्देश दिए। साथ ही कोताही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
डॉ. संजय छिक्कारा ने बताया कि मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए चिकित्सक व कर्मचारी बेहतर काम कर रहे हैं। वीरवार को निरीक्षण के दौरान लैब में अप्रेंटिस विद्यार्थियों की भीड़ लगी हुई थी। अधिकांश विद्यार्थियों ने निर्धारित ड्रेस नहीं पहनी हुई थी। सभी को ड्रेस पहनने के निर्देश दिए हैं। आपातकालीन वार्ड में भी विद्यार्थी व कर्मचारी निर्धारित ड्रेस कोड में नहीं मिले। उन्होंने कर्मचारियों को फटकार लगाकर निर्धारित ड्रेस कोड में रहने के निर्देश दिए हैं। एसएमओ डॉ. संजय छिक्कारा ने ओपीडी में डॉक्टरों को मरीजों के प्रति मधुर व्यवहार रखने और जांच को लेकर मरीजों को संतुष्ट करने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर डॉ. राकेश रोहिल्ला, खंड विस्तार शिक्षक राजेश भारद्वाज मौजूद रहे।