{"_id":"67be1a67a1910300d2018bc8","slug":"emphasis-will-be-on-strengthening-the-sewer-system-in-the-corporation-area-and-on-basic-facilities-like-drinking-water-sonipat-news-c-197-1-snp1003-132854-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: निगम क्षेत्र में सीवर व्यवस्था को सुदृढ़, पेयजल जैसी आधारभूत सुविधाओं पर रहेगा जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: निगम क्षेत्र में सीवर व्यवस्था को सुदृढ़, पेयजल जैसी आधारभूत सुविधाओं पर रहेगा जोर
विज्ञापन
फोटो 33: सोनीपत में आयोजित सभा को संबोधित करते कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी कमल दिवान। स्रोत: प्र
सोनीपत। कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी कमल दिवान ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में सीवर व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा। सारंग रोड अंडरब्रिज के नीचे बार-बार होने वाले जलभराव से छुटकारा दिलाया जाएगा। लोगों की पेयजल जैसी आधारभूत सुविधाओं पर जोर दिया जाएगा। मेयर बनने के बाद नगर निगम क्षेत्र से सभी समस्याओं को जड़ से समाप्त कर दिया जाएगा। इसके बाद लोगों को काफी राहत मिल सकेगी।
कांग्रेस प्रत्याशी कमल दिवान के साथ रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने घोषणा पत्र जारी करते हुए इसे सोनीपत की जनता का घोषणा पत्र बताया। घोषणापत्र में 40 बिंदुओं को शामिल किया है। इसमें सोनीपत की मूलभूत सुविधाओं पर जोर दिया है। इनमें सोनीपत को गंदगी मुक्त करना, घर-घर कूड़ा एकत्रित करने की प्रक्रिया को दुरुस्त करना, जलभराव का स्थायी समाधान, पानी निकासी व अधूरे कामों को पूरा करने का एलान किया गया। बताया गया कि प्रॉपर्टी टैक्स का समाधान, सड़कों का नवीनीकरण, शहर से बाहर बस अड्डे का निर्माण, सड़कों को गड्ढामुक्त करके बेहतर बनाना, चौक के सुंदरीकरण, महापुरुषों की प्रतिमाएं लगवाना, हर घर तक पीने का पानी पहुंचाना, हर खंभे पर लाइट लगवाने शहर में यातायात प्रबंधन में सुधार करने पर जोर दिया।
इनके साथ पूर्व सांसद धर्मपाल मालिक, पूर्व विधायकों में जगबीर मलिक, जयवीर वाल्मीकि, सुरेंद्र पंवार, पदम सिंह दहिया, सुखबीर फरमाणा के अलावा सीनियर डिप्टी मेयर राजीव सरोहा, डिप्टी मेयर मनजीत गहलावत, जयभगवान आंतिल, सुरेंद्र शर्मा, अशोक छाबड़ा, प्रदीप गौतम, देवेंद्र शर्मा, अनंत दहिया, रणजीत कौशिक, अमनदीप शर्मा, प्रेम रेलन, प्रेम नारायण गुप्ता, सतबीर निर्माण, नीलकंठ मुखीजा, मनोज बागड़ी, मनोज रिढ़ाऊ, कर्मबीर सरोहा, रामकरण जांगड़ा आदि मौजूद रहे।