फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Emphasis on regular exercise and a balanced diet

Sonipat News: नियमित व्यायाम, संतुलित आहार पर दिया गया जोर

Sun, 26 Apr 2026 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 26 Apr 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on regular exercise and a balanced diet
राजकीय कन्या काॅलेज में आयोजित विस्तृत व्याख्यान में हिस्सा लेती छात्राएं। संस्थान
खरखौदा। शहर के सावित्रीबाई फुले राजकीय कन्या काॅलेज में शनिवार को कैंसर जागरूकता कार्यक्रम के तहत व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ह्यूमन केयर मेडिकल चैरिटेबल ट्रस्ट, नई दिल्ली की ओर से संचालित मणिपाल सेंटर ऑफ रोबोटिक सर्जरी अस्पताल से कैंसर विशेषज्ञ डाॅ. नेहा मिश्रा और डाॅ. विक्रमजीत को आमंत्रित किया गया। डाॅ. नेहा ने कैंसर की रोकथाम और शीघ्र पहचान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैंसर का प्रमुख कारण अनुवांशिक भी हो सकता है लेकिन स्वस्थ जीवनशैली और नियमित जांच के माध्यम से इसके खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं को स्वयं स्तन जांच (सेल्फ एग्जामिनेशन), मैमोग्राफी और सर्वाइकल कैंसर के लिए पैप स्मीयर टेस्ट करवाने की सलाह दी। डाॅ. मिश्रा ने तंबाकू, गुटखा, पान मसाला, शराब और फास्ट फूड के सेवन को कैंसर का बड़ा कारण बताते हुए इनसे दूर रहने का संदेश दिया। साथ ही नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और वजन नियंत्रण को भी जरूरी बताया। उन्होंने एचपीवी और हेपेटाइटिस-बी टीकाकरण को भी कैंसर से बचाव में उपयोगी बताया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने अपने प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने समाधान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed