फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Electricity officials denied claims of a short circuit causing a fire in the wheat crop.

Sonipat News: शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में आग लगने को बिजली अधिकारियों ने बताया झूठ

Wed, 06 May 2026 05:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 06 May 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
Electricity officials denied claims of a short circuit causing a fire in the wheat crop.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। शॉर्ट सर्किट से जली गेहूं की फसल की भरपाई को लेकर शुगर मिल की प्रबंध निदेशक डॉ. अनमोल की अध्यक्षता में किसान और बिजली निगम के अधिकारियों की बैठक हुई। करीब डेढ़ घंटे चली बैठक में बिजली अधिकारी किसानों की बात का कोई सही जवाब नहीं दे पाए।
डॉ. अनमोल के किसानों को दिए आश्वासन पर 11 मई को दोबारा बैठक रखने पर सहमति बनी है। बैठक के दौरान बिजली निगम के अधिकारियों ने शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में आग लगने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि जहां आग लगी वहां मौके पर हमारी दो मजदूर बहनें थी। उन्होंने सबकुछ देखा है। उन्होंने शुरू से ही शॉर्ट सर्किट होने का सही समय प्रशासन को बता रखा है। किसानों ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कुछ ही मिनटों बाद डायल 112 पर कॉल कर जानकारी दी थी। डायर 112 के साथ फायर ब्रिगेड भी पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें गौर करने वाली बात यह है कि किसानों ने पूरी घटना को सबूतों के साथ शॉर्ट सर्किट की जानकारी दी लेकिन बिजली निगम के अधिकारी इसे झूठ बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed