फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Electricity

ट्रक की टक्कर से टूटे बिजली के चार खंभे

Thu, 05 Nov 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत Updated Thu, 05 Nov 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन

जींद रोड पर मंगलवार देर रात अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए चार बिजली के खंभे तोड़ दिए। देर रात तीन बजे हुए इस हादसे के बाद एरिया में बिजली सप्लाई ठप हो गई।

विज्ञापन


वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर बिजली निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उधर, एरिया के लोगों का आरोप है कि बिजली की लाइन काफी नीची थी। निगम अधिकारियों को कई बार अवगत करवा दिया था। इसके बावजूद उन्होंने अनदेखी की।
विज्ञापन


एक्सईएन दीपक पोपली ने बताया कि टूटे हुए पोलों की जगह नए पोल लगाए जा रहे हैं। टेस्टिंग के बाद नियमित सप्लाई शुरू कर दी  जाएगी। हादसे की वजह से लाइट दस घंटे गुल रही, जिससे एरिया के लोगों को काफी परेशानी हुई। दुकानदारों का कामकाज भी ठप रहा। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ सिटी थाने में मामला दर्ज करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना स्टॉप का बोर्ड लगाए काम करते रहे कर्मचारी
सुविधा देने के प्रयास में लगे बिजली कर्मचारियों ने लोगों को दुविधा में रखा। कर्मचारी रोड पर स्टॉप का बोर्ड लगाए बिना पोल को बदलने का काम कर रहे थे। इससे जींद व गोहाना की तरफ से आने वाले वाहन चालकों को परेशानी हुई। बड़े वाहनों को डिवाइडर की  दूसरी साइड से निकालना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed