फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Electricity employees staged a hunger strike

Sonipat News: बिजली कर्मचारियों ने रखी भूख हड़ताल

Fri, 23 Jan 2026 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 23 Jan 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Electricity employees staged a hunger strike
फोटो 32: सोनीपत के गोहाना एक्सईएन कार्यालय के बाहर धरने पर नारेबाजी करते बिजली कर्मचारी। संवाद
सोनीपत/गोहाना। ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन के आह्वान पर गोहाना व सोनीपत में बिजली कर्मचारियों ने एक दिन की भूख हड़ताल की। कर्मचारी एक्सईएन कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


भूख हड़ताल यूनियन के मुख्यालय हिसार की राज्य कमेटी के फैसले के तहत प्रदेशभर में एक साथ की गई। यूनियन नेता सुरेश यादव ने बताया कि कर्मचारियों की मांगें लंबे समय से लंबित हैं लेकिन प्रशासन उनकी सुनवाई नहीं कर रहा इसलिए मजबूर होकर यह कदम उठाना पड़ा।
विज्ञापन

कर्मचारियों की मुख्य मांगों में ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी रद्द करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना और एक्सग्रेशिया पॉलिसी में कर्मचारियों के हित में बदलाव करना शामिल है। इन मांगों को लेकर वह कई बार सरकार को अवगत करवा चुके हैं लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। 12 फरवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भी बिजली कर्मचारी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed