फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Electricity Corporation will arrange additional transformer

Sonipat News: बिजली निगम करेगा अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की व्यवस्था

Mon, 29 Apr 2024 10:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 29 Apr 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation will arrange additional transformer
गोहाना। बढ़ती गर्मी में उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली देने के लिए बिजली निगम ने तैयारी तेज कर दी है। बिजली निगम ने अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की व्यवस्था करने का निर्णय लिया है। इससे लंबे समय तक बिजली बाधित नहीं होगी। बिजली निगम ट्रांसफार्मर जलने की सूचना मिलने के बाद मौके पर तत्काल मोबाइल ट्रांसफार्मर भेजेगा।
विज्ञापन


गोहाना मंडल में मौजूदा समय में प्रतिदिन की बिजली खपत 30 लाख यूनिट के पार पहुंच चुकी है। जबकि पहले प्रतिदिन बिजली की प्रतिदिन खपत करीब 25 लाख यूनिट थी। खपत में बढ़ोतरी होने पर लाइनों व ट्रांसफार्मरों पर लोड अधिक बढ़ गया है जो बिजली निगम के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। बिजली निगम ने उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति देने के लिए ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए हैं, ताकि गर्मी के सीजन में बिजली की खपत अधिक होने पर ट्रांसफार्मर ओवरलोड ना हों।
विज्ञापन

छह ट्रॉलियों के साथ ही अतिरिक्त ट्रांसफार्मरों की व्यवस्था की
अधिकारियों की मानें तो उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए छह ट्राॅली व अतिरिक्त ट्रांसफार्मरों की व्यवस्था की गई है। यदि किसी क्षेत्र के ट्रांसफार्मर में फाल्ट हो जाता है या ट्रांसफार्मर खराब हो जाता है तो उस क्षेत्र की अब कई दिनों तक बिजली आपूर्ति बाधित नहीं रहेगी। तुरंत मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति सुचारु की जाएगी। गर्मी व बारिश के सीजन में ट्रांसफार्मरों में फाल्ट आम बात है। अब मोबाइल ट्रांसफार्मरों की व्यवस्था करने के बाद उपभोक्ताओं को परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
गर्मी के सीजन में उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति देने के लिए मोबाइल ट्रांसफार्मरों की व्यवस्था की गई है। उपभोक्ताओं को गर्मी में बेहतर बिजली आपूर्ति देने का प्रयास किया जा रहा है। गर्मियों में उपभोक्ताओं को परेशानी नहीं होगी।-राज सिंह, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम, गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed