फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Elections for all municipal corporations will be held on time: Vipul Goyal

सभी नगर निगम का चुनाव तय समय पर होगा : विपुल गोयल

Fri, 26 Dec 2025 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 26 Dec 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Elections for all municipal corporations will be held on time: Vipul Goyal
फोटो 43: सोनीपत के मुरथल अड्डा ​स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या स्कूल में सुशासन दिवस पर आयाेजित जि
सोनीपत। प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल ने कहा कि प्रदेश में अगर वोट चोरी हुआ है तो बिहार में क्या डकैती हो गई। कांग्रेस लगातार लोगों को गुमराह कर रही है। वह वीरवार को सुशासन दिवस पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मुरथल अड्डा में आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कैबिनेट मंत्री ने वोट चोरी को विपक्ष की राजनीतिक हताशा करार दिया।
विज्ञापन

अरावली शृंखला को लेकर विपक्ष के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि अरावली पर जो भी निर्णय आया है वह सर्वोच्च न्यायालय का आदेश है। सरकार न्यायालय के निर्देशों का पालन कर रही है। कांग्रेस इस मुद्दे पर देश की जनता को भ्रमित कर रही है।
विज्ञापन

नगर निगम चुनावों को लेकर गोयल ने कहा कि सभी नगर निगमों में वार्डबंदी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। चुनाव तय समय पर कराए जाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा जीत दर्ज करेगी। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा की तरफ से उठाए गए मुद्दों पर कहा कि सरकार जब विपक्ष के सवालों का जवाब देती है तो वह सदन से वॉकआउट कर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed