फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Election symbol allotted: Now some will ask for votes on apple and some on cylinder

चुनाव चिह्न आवंटित : अब कोई सेब तो कोई सिलिंडर पर मांगेगा वोट

Tue, 17 Sep 2024 06:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 17 Sep 2024 06:40 AM IST
विज्ञापन
Election symbol allotted: Now some will ask for votes on apple and some on cylinder
फोटो 31- सोनीपत के बरोदा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित करती एसडीएम अंज
सोनीपत। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन वापस लेने व चुनाव चिह्न अलॉट करने की प्रक्रिया सोमवार को संपन्न हो गई। अब कोई सेब तो कोई सिलिंडर पर मतदान करने की अपील करेगा। नामांकन वापसी के दिन सोनीपत विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के बागी राजीव जैन सहित सात उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिए हैं। इनमें सोनीपत, गन्नौर, राई व खरखौदा विधानसभा क्षेत्र से एक-एक और गोहाना विधानसभा से तीन उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस लिया।
विज्ञापन

पूरी प्रक्रिया सामान्य पर्यवेक्षक शिवानंद कपाशी, तपश रॉय, प्रकाश बाबूराव खापले व रिटर्निंग अधिकारियों की उपस्थित में संपन्न हुई। नामांकन वापस लेने व चुनाव चिह्न आवंटन की प्रक्रिया संपन्न होने के साथ ही जिले की छह विधानसभाओं में अब 65 प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे हैं। इनमें गन्नौर विधानसभा क्षेत्र से 11, राई विधानसभा क्षेत्र से 14, खरखौदा विधानसभा क्षेत्र से 10, सोनीपत विधानसभा क्षेत्र से 12, गोहाना विधानसभा क्षेत्र से 11 और बरोदा विधानसभा क्षेत्र से सात उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। सभी ने चुनाव चिह्न मिलते ही जीत के लिए जोर लगाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

नामांकन वापस लेने वाले
गन्नौर विधानसभा से निर्दलीय उम्मीदवार बृजेश रानी, राई से निर्दलीय उम्मीदवार राजकुमार शर्मा, खरखौदा से लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के उम्मीदवार विनोद कुमार, सोनीपत विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार राजीव जैन व गोहाना विधानसभा क्षेत्र से लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के उम्मीदवार जगबीर जुआं, निर्दलीय उम्मीदवार निर्मल दहिया व मोनिका।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव मैदान में डटे प्रत्याशियों की संख्या
विधानसभा संख्या
सोनीपत 12
गन्नौर 11
राई 14
खरखौदा 10
गोहाना 11
बरोदा 7
दिए गए चुनाव चिह्न
हाथ, कमल, झाड़ू, चश्मा, बांसुरी, केतली, बिजली का खंभा, बाल और हसिया, कांच का गिलास, सेब, बल्ला, फूल गोभी, चाबी, हाथी, लैपटॉप, बाल्टी, एयर कंडीशनर, गैस सिलिंडर, सीटी व हीरा, रोड रोलर, हॉकी व बॉल, अलमारी, बल्लेबाज, ऑटो रिक्शा, हान्डी, फलों से युक्त टोकरी, बैटरी टार्च, गुब्बारा, गन्ना किसान आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed