{"_id":"6752096d3d1379e6e20d8c03","slug":"election-process-for-recognition-of-railway-trade-unions-continues-340-workers-have-already-voted-sonipat-news-c-197-1-snp1008-128815-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: रेलवे ट्रेड यूनियनों की मान्यता के लिए चुनाव प्रक्रिया जारी, 340 कर्मी कर चुके मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: रेलवे ट्रेड यूनियनों की मान्यता के लिए चुनाव प्रक्रिया जारी, 340 कर्मी कर चुके मतदान
Fri, 06 Dec 2024 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 06 Dec 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। रेलवे ट्रेड यूनियनों की मान्यता के लिए चल रही तीन दिवसीय चुनावी प्रक्रिया का वीरवार को दूसरा दिन रहा। सोनीपत स्टेशन परिसर स्थित विश्राम गृह में रेलवे ट्रेड यूनियन की मतदान प्रक्रिया जारी रही। वीरवार शाम तक सोनीपत में 203 कर्मचारियों ने विभिन्न यूनियन के पक्ष में मतदान किया, जबकि 137 कर्मचारी बुधवार को मतदान कर चुके थे। अब तक जिला में कुल 340 कर्मचारी मतदान कर चुके हैं।
उत्तर मंडल के अंतर्गत आने वाले बादली-अंबाला के मोहरी स्टेशन तक चार मतदान केंद्रों पर करीब 2189 कर्मचारी तीन दिन अपने मतदान का प्रयोग कर समर्पित यूनियन को मजबूत बनाएंगे। सोनीपत के अंतर्गत आने वाले 466 कर्मचारियों में से 340 कर्मचारी दो दिन में मतदान कर चुके हैं। तीसरे दिन शुक्रवार 6 दिसंबर को गार्ड व लोको पायलट पानीपत मतदान केंद्र में अपना मत डाल सकेंगे। चुनाव में रेलवे कर्मचारियों के हित में आवाज उठाने वाली पांच ट्रेड यूनियन अपनी किस्मत आजमा रही हैं। जीत दर्ज करवाने वाली रेलवे यूनियन का रेलवे से सीधा संपर्क होगा। सोनीपत मतदान केंद्र के बाहर वीरवार को भी आरपीएफ व जीआरपी कर्मी तैनात रहे।
दिल्ली में 12 दिसंबर को होगी मतगणना
चुनावी प्रक्रिया के तहत 4-5 दिसंबर को लिपिक वर्ग व लाइन कर्मियों के बाद 6 दिसंबर को गार्ड व लोको पायलट की ओर से मतदान किया जाएगा। इसके बाद 12 दिसंबर को दिल्ली कार्यालय में मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनावी प्रक्रिया के बाद मतदान पेटियों को दिल्ली स्थित कार्यालय में जमा करवाया जाएगा, ताकि एक ही जगह परिणाम घोषित किया जा सके।