फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Election of chairman and deputy chairman of Panchayat Samiti Rai postponed for the third time

सोनीपत: पंचायत समिति राई के चेयरमैन और उप चेयरमैन का चुनाव तीसरी बार भी टला, नहीं पहुंचे एसडीएम

Fri, 20 Jan 2023 05:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 20 Jan 2023 05:04 PM IST
सार

पंचायत समिति के सदस्यों द्वारा हंगामा किया गया और ताला लगा दिया गया। पंचायत समिति के सदस्यों ने कहा इलेक्शन होना चाहिए था।

विज्ञापन
Election of chairman and deputy chairman of Panchayat Samiti Rai postponed for the third time
राई बीडीपीओ ऑफिस में हंगामा करते सदस्य - फोटो : संवाद

विस्तार

राई खंड कार्यालय में शुक्रवार दोपहर बाद होने वाला ब्लॉक समिति के चेयरमैन व उप चेयरमैन का चुनाव दूसरी बार स्थगित कर दिया गया। जिससे गुस्साए ब्लॉक समिति के सदस्यों ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में हंगामा किया और मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया।

विज्ञापन


इस दौरान ब्लॉक समिति के सदस्यों व उनके समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। साथ ही कार्यालय में धरने पर बैठे सरपंचों ने भी ब्लॉक समिति सदस्यों का समर्थन किया। एसडीएम के नहीं पहुंचने के कारण यह चुनाव स्थगित किया। जिससे गुस्साए सदस्यों ने जिला प्रशासन पर जानबूझकर चुनाव टालने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


राई स्थित खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में जिला प्रशासन की ओर से ब्लॉक समिति के चेयरमैन व उप चेयरमैन का चुनाव कराया जाना था। एसडीएम राकेश संधू ने चुनाव के लिए शुक्रवार दोपहर बाद 3 बजे का समय निर्धारित किया था। दोपहर बाद 3 बजे तक ब्लॉक समिति के सभी सदस्य कार्यालय में पहुंच गए, लेकिन एसडीएम राकेश संधू कार्यालय में नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद समाज शिक्षा पंचायत अधिकारी को एसडीएम के किन्हीं कारणों की वजह से न आने की सूचना मिली। इसके बाद समाज शिक्षा पंचायत अधिकारी सुरेंद्र सिंगला ने चेयरमैन व उप चेयरमैन का चुनाव स्थगित किए जाने घोषणा की। जिस पर ब्लॉक समिति सदस्यों ने कार्यालय में हंगामा करना शुरू कर दिया। उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद उन्होंने कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। 

प्रशासन पर बार-बार परेशान करने का आरोप
ब्लॉक समिति सदस्यों का आरोप था कि प्रशासन की ओर से सदस्यों को बार-बार परेशान किया जा रहा है। चुनाव की तारीखों में बार-बार बदलाव किया जा रहा है। शुक्रवार को चेयरमैन व वाइस चेयरमैन पद पर चुनाव होना था, लेकिन एसडीएम नहीं पहुंचे तो शुक्रवार को दूसरी बार यह चुनाव स्थगित किया गया है। पूर्व चेयरमैन जोगिंद्र व पूर्व सरपंच बिल्लू ने आरोप लगाया कि सभी खंडों में चेयरमैन व वाइस चेयरमैन के चुनाव कराए जा चुके हैं, लेकिन राई खंड में प्रशासन की ओर से चुनाव कराने की मंशा नहीं है। जिस कारण यह चुनाव स्थगित किया है। जोगिंद्र का कहना था बार-बार सदस्यों को बुलाकर साजिश के तहत चुनाव स्थगित कराए जा रहे हैं। इसे सहन नहीं किया जाएगा। वह धरना देने को विवश होंगे। 

सरपंचों ने ब्लॉक समिति सदस्यों के प्रदर्शन का किया समर्थन 
राई खंड कार्यालय में ई-टेंडरिंग व राइट टू रिकॉल अधिनियम के खिलाफ विभिन्न गांवों के सरपंच धरने पर बैठे हुए हैं। उन्होंने चुनाव स्थगित होने से प्रदर्शन कर रहे ब्लॉक समिति सदस्यों का समर्थन किया। सरंपच एकता समिति के जिला महासचिव सुनील कटारिया ने कहा कि अगर एसडीएम किन्हीं कारणों की वजह से कार्यालय में चुनाव कराने नहीं आए तो उनके स्थान पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की जानी चाहिए थी। प्रशासन की ओर से इस तरह चुनाव स्थगित करना ठीक नहीं है। ब्लॉक समिति सदस्यों का आरोप था कि चेयरमैन व वाइस चेयरमैन चुनाव के लिए कोरम भी पूरा था, लेकिन प्रशासन ने जान बूझकर यह चुनाव स्थगित किया है। 


समाज शिक्षा पंचायत अधिकारी ने समझाकर खुलवाया ताला 
राई ब्लॉक कार्यालय में ताला जड़ने की सूचना मिलने के बाद राई थाने से पुलिसकर्मी भी पहुंच गए। इस दौरान समाज शिक्षा पंचायत अधिकारी सुरेंद्र सिंगला ने ब्लॉक समिति सदस्यों को समझाया और जल्द तारीख तय करवाकर चेयरमैन व उप चेयरमैन का चुनाव कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद ब्लॉक समिति सदस्य व धरने पर बैठे सरपंच ताला खोलने पर राजी हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed