फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Election is for honor and respect of every voter of Sonipat: Mohanlal

सोनीपत के प्रत्येक मतदाता के मान, सम्मान का चुनाव है : मोहनलाल

Thu, 23 May 2024 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 23 May 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Election is for honor and respect of every voter of Sonipat: Mohanlal
सोनीपत। गांव राठधना में भाजपा प्रत्याशी मोहनलाल बड़ौली ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ वीरवार को आखिरी दिन चुनाव प्रचार की शुरुआत की। इसके बाद वह गन्नौर में भगवान परशुराम के अवतरण दिवस समारोह में शामिल हुए।
विज्ञापन




उन्होंने खरखौदा में संत गुरु रविदास मंदिर पहुंचकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। गांव नाहरा में जनसभा करते हुए मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि यह चुनाव हमारा चुनाव नहीं है, यह चुनाव सोनीपत के प्रत्येक मतदाता के मान, सम्मान और स्वाभिमान का चुनाव है। उन्होंने मतदाताओं को 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि सभी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 400 पार संकल्प को पूरा करना है। भाजपा को दिया एक-एक वोट देश की मजबूती का आधार बनेगा। इस दौरान त्यागी ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष प्रतीक राजकुमार शर्मा, अशोक शर्मा, मुकेश शर्मा, अरुण त्यागी, जोगिंद्र शर्मा, गौरव त्यागी, योगेंद्र कौशिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed