फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Election Commission becomes hi-tech in the era of information technology

Sonipat News: सूचना प्रौद्योगिकी के दौर में हाईटेक हुआ निर्वाचन आयोग

Thu, 28 Mar 2024 10:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 28 Mar 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
Election Commission becomes hi-tech in the era of information technology
सोनीपत। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के दौर में भारत निर्वाचन आयोग भी हाईटेक हो गया है। आयोग ने लोकसभा चुनाव के चलते मतदाताओं, राजनीतिक पार्टियों व उम्मीदवारों की सुविधा के लिए विभिन्न मोबाइल एप लांच किए हैं। ऑनलाइन नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए कैंडिडेट नॉमिनेशन एप्लीकेशन के नाम से एप बनाया है।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन अधिकारियों के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने एनकोर के नाम से एक सॉफ्टवेयर तैयार किया है। उम्मीदवारों की संपत्ति के विवरण को देखने के लिए आयोग ने शपथ पत्र पोर्टल बनाया है। वोटर पोर्टल व वोटर हेल्पलाइन एप मतदाताओं को अपना डाटा देखने की सुविधा प्रदान करते हैं। दिव्यांग की सुविधा के लिए पीडब्ल्यूडी एप बनाया गया है। इस एप का प्रयोग कर दिव्यांग अपने नाम, मतदाता पहचान पत्र आदि की जांच कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed