फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Election Choupal: In Haryana, the condition of all the parties seems to be bad.

चुनावी चौपाल: हरियाणा म्ह तै इबकै सब पार्टियां की हालत खराब सी लाग री सै

Sun, 15 Sep 2024 05:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 15 Sep 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Election Choupal: In Haryana, the condition of all the parties seems to be bad.
सोनीपत। विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के साथ ही गांवों की चौपालों में भी भीड़ जुटने लगी है। राजनीति पर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। बुजुर्ग ही नहीं गांव के नौजवान भी इनमें रुचि लेते नजर आ रहे हैं। खरखौदा हलके के गांव रोहट की चौपाल में लोग चुनाव पर चर्चा करते नजर आए।
विज्ञापन

चौपाल में चर्चा के दौरान बुजुर्ग अतरसिंह ने कहा कि जो प्रत्याशी हमनै लाग्या यो विकास कर सकै सै उसके निशान के आगै अंगूठा दबा देंगे। नफेसिंह ने कहा कि बोट तै नेताओं की और तै किए गए काम देखे पाच्छै, अर उनकी पार्टी के काम देख कै उसका हिसाब लगाकै दैवेंगे। इस पर जयपाल बोले हरियाणा में तै इबकै सब पार्टियां की हालत खराब सी लाग रही सै। बाकी असल तो बोट पड़ैयां अर गिणती होयां पाच्छै ही पता चालैगा। तभी गांव के राजबीर कहने लगे कि इब लोगां के पायां में पड़ण वाले इन नेताओं नै पहला तै किसै की सुध ना ली। अब बोट मांगण के लिए हर रोज आ जा सै। मैं बोट गैरण तै जरूर जाऊंगा, लेकिन बोट किसी प्रलोभन में नहीं दयूंगा। बिजेंद्र ने कहा कि सरकार को विधानसभा चुनाव लड़ने आलै प्रत्याशियों के लिए भी पढ़े लिखे होने का कानून बनाना चाहिए। पंच, सरपंच पढ़ा लिखा हो और एमपी एमएलए अनपढ़ या बात तो जंची कौन्या। जनता के सारे नुमायंदे पढ़े लिखे होणै चहिए। भाई चुनाव का टैम से अर बैरा ना पाटता कौन सी पार्टी बाजी मार जागी।
विज्ञापन

सतबीर ने कहा कि म्हारे हलके में हम तो उम्मीदवार पढ़ा-लिखा ईमानदार ही बणता देखणा चाहवै सै। नरेश बोला कै भाई चैनल व अखबार आलै तो हरियाणा में सभी पार्टियों की टक्कर बतावें, फैर बैरा कौनी कुणसी पार्टी जीत जा। प्रकाश ने कहा कि नेता वादे तो घणे ही कर रै, पर पूरा करण आला जो दिखेगा उसतै बोट दयांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed