फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Election affidavit: Bhupendra Malik's annual income doubled in five years

चुनावी हलफनामा : भूपेंद्र मलिक की पांच साल में दोगुना हुई वार्षिक आय

Sat, 04 May 2024 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 04 May 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Election affidavit: Bhupendra Malik's annual income doubled in five years
भूपेंद्र मलिक, जजपा प्रत्याशी।
सोनीपत। सोनीपत से जजपा प्रत्याशी भूपेंद्र मलिक की वार्षिक आय पांच साल में दोगुना बढ़ी है। वर्ष 2018-19 में भूपेंद्र सिंह की वार्षिक आय 3.02 लाख रुपये थी। वहीं अब उनकी खुद की वार्षिक आय बढ़कर 6.23 लाख रुपये हो गई है।
विज्ञापन

कुल संपत्ति की बात करें तो इनके पास वर्ष 2018-19 में 4.66 करोड़ रुपये थी, जो अब बढ़कर 6.23 करोड़ रुपये हो गई है। भूपेंद्र मलिक ने 39 लाख रुपये का लोन भी लिया हुआ है। उनकी पत्नी नीलम मलिक की वार्षिक आय 23.8 लाख रुपये है। उनकी कुल संपत्ति 1 करोड़ 29 लाख 80 हजार 612 रुपये है। भूपेंद्र की आय का साधन व्यापार और खेतीबाड़ी है, जबकि उनकी पत्नी सरकारी कर्मचारी हैं।
विज्ञापन


कुल संपत्ति : 6.23 करोड़ रुपये, पत्नी के पास 1.29 करोड़ रुपये
नकद : 1.90 लाख रुपये
आभूषण : 100 ग्राम सोना

हथियार : नहीं है

निवेश : नहीं है।

वाहन : स्कोडा रेपिड और दो फाॅर्च्यूनर गाड़ी
लोन : 39 लाख रुपये
चल संपत्ति : 55.09 लाख रुपये

अचल संपत्ति : 5.68 करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed