फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Elderly woman accuses son and daughter-in-law of thrashing her

बुजुर्ग महिला ने बेटे व पुत्रवधू पर लगाया पीटकर घायल करने का आरोप

Fri, 30 Sep 2022 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman accuses son and daughter-in-law of thrashing her
गांव जुआं की वृद्धा ने बेटे और पुत्रवधू पर हमला करने का आरोप लगाया है। सीएम विंडो पर की शिकायत में सिर पर रॉड से हमला करने और केरोसिन डालकर जलाने की कोशिश का आरोप लगाया है। घर से बाहर निकालने के लिए उसने कुल्हाड़ी से हमला करने की कोशिश भी की गई। पुलिस ने सीएम विंडो से मिले निर्देश के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव जुआं निवासी राजबाला देवी ने सीएम विंडो पर की शिकायत दी कि बड़ा बेटा व पुत्रवधू उसे घर से निकालना चाहते हैं। इसके चलते उनसे मारपीट करने के साथ ही धमकी दी जाती है। उस पर सोते हुए कुल्हाड़ी से हमला करने की कोशिश की गई। उनके छोटे बेटे के जागते रहने के कारण वह बच गई। इसके साथ ही उन पर केरोसिन डालकर जलाने की कोशिश भी हो चुकी है। उनके सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया। राड आंख के ऊपर लग गई थी। राजबाला ने आरोप लगाया कि वह कई बार घर में रसोई गैस का बर्नर खुला छोड़ चुके हैं जिससे आग लग जाए। उसे घर से निकालने के लिए हमला किया जाता है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed