फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Elderly man dies in fight over shared wall

Sonipat News: साझे की दीवार को लेकर झगड़े में बुजुर्ग की मौत

Mon, 05 May 2025 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 05 May 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies in fight over shared wall
फोटो :44: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में परिजनों से बातचीत करती पुलिस। संवाद
सोनीपत। गांव मुरथल में झगड़े के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। मामले में हत्या किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। झगड़ा साझे की दीवार को लेकर हुआ था। हालांकि अभी तक मामले को लेकर शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गांव मुरथल निवासी फेरू (76) का पड़ोस के युवक संग साझे की दीवार को लेकर झगड़ा हो गया। परिजनों का आरोप है कि पहले भी इस दीवार को लेकर कई बार झगड़ा हो चुका है। इसे लेकर कई बार परिवार के सदस्यों को मारने की धमकी मिल चुकी है। फेरू की पत्नी का कहना है कि रविवार देर शाम को फिर से दीवार को लेकर पड़ोस के युवक व उसके परिजनों संग झगड़ा हो गया था। झगड़े में उनके पति पर हमला कर दिया गया। जिससे वह गिर गए और उनकी मौत हो गई। उन्होंने उन्हें अस्पताल में पहुंचाया और मौत की सूचना पुलिस को दी है। सूचना के बाद एसआई ब्रजपाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि परिजन हत्या की बात कह रहे हैं। हालांकि पुलिस की जांच में बुजुर्ग के शरीर पर ऊपरी तौर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। मामले की निष्पक्ष जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी। मामले में परिजनों ने लिखित शिकायत नहीं दी है। शिकायत व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करेंगे।

फोटो :44: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में परिजनों से बातचीत करती पुलिस। संवाद

फोटो :44: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में परिजनों से बातचीत करती पुलिस। संवाद

फोटो :44: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में परिजनों से बातचीत करती पुलिस। संवाद

फोटो :44: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में परिजनों से बातचीत करती पुलिस। संवाद

फोटो :44: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में परिजनों से बातचीत करती पुलिस। संवाद

फोटो :44: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में परिजनों से बातचीत करती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed