फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Elderly man attacked by helpless cattle, got eight stitches in his head

Sonipat News: बुजुर्ग को बेसहारा गोवंश ने पटका, सिर में लगे आठ टांके

Mon, 05 May 2025 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 05 May 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Elderly man attacked by helpless cattle, got eight stitches in his head
फोटो 30: सोनीपत के गन्नौर में बेसहारा गोवंश के पटकने से घायल हुए रमेश खन्ना। संवाद
गन्नौर। शहर के नगर पालिका रोड पर दुकान जा रहे बुजुर्ग को बेसहारा गोवंश ने अचानक उठाकर पटक दिया। इस हमले से बुजुर्ग का सिर फट गया और उनके हाथ-पैर में चोटें आई हैं। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
विज्ञापन

अशोक नगर निवासी रमेश खन्ना शनिवार को नगर पालिका रोड स्थित अपनी दुकान पर जा रहे थे। जब वह दुकान के पास पहुंचे तो वहां शांत खड़े एक गोवंश ने उन्हें अचानक उठा कर जमीन पर पटक दिया। जिससे रमेश खन्ना हवा में उछल कर सीधे नीचे गिरे। इस हमले के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आस-पड़ोस के लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल ले कर पहुंचे। इस हादसे में घायल हुए रमेश खन्ना का सिर पर आठ टांके आए।
विज्ञापन

प्रधानावास चौक पर दुकानदार को मारी टक्कर

गन्नौर के प्रधानावास चौक स्थित लाजू दी हट्टी दुकान के संचालक विकास अपनी दुकान के बाहर खड़े थे। इस दौरान एक गोवंश ने अचानक उन पर भी हमला कर दिया। गोवंश ने उन्हें उठाकर दुकान के स्लैब पर पटक दिया। जिससे उनकी छाती, हाथ व पैरों में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोवंश का आतंक प्रशासन मौन

स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में बेसहारा गोवंशों को न पकड़ने के चलते लोग घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। बार-बार शिकायत करने पर भी प्रशासन मौन है। जनप्रतिनिधि भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इससे लोगों में रोष है। लोगों ने कहा कि विधायक को इस मामले में त्वरित संज्ञान लेकर प्रशासन को बेसहारा गोवंशों को पकड़ कर सुरक्षित स्थान पर छुड़वाने के निर्देश देने चाहिए।

फोटो 30: सोनीपत के गन्नौर में बेसहारा गोवंश के पटकने से घायल हुए रमेश खन्ना। संवाद

फोटो 30: सोनीपत के गन्नौर में बेसहारा गोवंश के पटकने से घायल हुए रमेश खन्ना। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed