फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Elderly died of corona, 43 found infected, 59 patients cured

कोरोना से बुजुर्ग की मौत, 43 संक्रमित मिले, 59 मरीज हुए ठीक

Sat, 12 Feb 2022 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Elderly died of corona, 43 found infected, 59 patients cured
प्रताप स्कूल में छात्र को वैक्सीन लगाते हुए एएनएम। संवाद - फोटो : Sonipat
कोरोना संक्रमण से लोगों को राहत मिल रही है, लेकिन मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। शुक्रवार को कोरोना से बुजुर्ग की मौत होने की पुष्टि की गई है। शुक्रवार को कोरोना के 43 मरीज मिले हैं। आरटीपीसीआर की संक्रमण दर 4.33 फीसदी रही। राहत की बात यह है कि 59 मरीज ठीक हुए हैं, जिससे सक्रिय मरीज घटकर 252 रह गए हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने बताया कि गांव घसौली के ईंट भट्ठे पर 26-26 साल के दो युवक व 46 साल का व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। गांव जुआं में 8 साल की बच्ची, टीडीआई किंग्सबरी में 10 साल की बच्ची, मोहाना में 4 साल बच्ची, बिलबलान में 12 साल की बच्ची संक्रमित मिली है। इसके अलावा कथूरा, बजाना खुर्द, सोनीपत शहर, गढ़ मिरकपुर, कैलाना, भांवर व बिलबिलान में बुजुर्ग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

आरटीपीसीआर की संक्रमण दर 4.33 फीसदी रही
शुक्रवार को जिलेभर में 1022 लोगों के सैंपल लिए गए। इसमें 891 के आरटीपीसीआर और 231 के रैपिड एंटीजन टेस्ट शामिल रहे। रैपिड एंटीजन टेस्ट की सभी रिपोर्ट शुक्रवार को ही प्राप्त कर ली गई थी। इसमें से एक व्यक्ति संक्रमित मिला। इस टेस्ट की संक्रमण दर 0.43 फीसदी रही। दूसरी ओर आरटीपीसीआर की पहले ली गई 970 रिपोर्ट शुक्रवार को प्राप्त की गई। इसमें से 42 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इसकी संक्रमण दर 4.33 फीसदी रही। सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्ग को 31 जनवरी को हुई थी खांसी
गांव गोरड़ के रहने वाले 62 वर्षीय बुजुर्ग काफी समय से बीमार थे। 31 जनवरी को खांसी होने के बाद उसने गांव के फार्मासिस्ट से दवा ली थी। इसके बावजूद हालत में सुधार नहीं हुआ था। इसके बाद परिजन उसे कृष्णावती अस्पताल में ले गए और वहां उसे दो दिन की दवा दी थी। लेकिन स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के बाद आठ फरवरी को नागरिक अस्पताल में भर्ती किया गया था। 9 फरवरी को हायर सेंटर रेफर कर दिया था। इसके बाद परिजन उसे पीजीआई रोहतक ले गए और वहां पर उसका रैपिड एंटीजन टेस्ट लिया गया और रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी। उनकी उसी दिन शाम 5.45 बजे मौत हो गई थी। शव का अंतिम संस्कार कोविड प्रोटोकाल के तहत किया गया। उन्होंने वैक्सीन की एक डोज लगवा रखी थी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक तीसरी लहर में 21 लोगों की जान चुकी है। तीसरी लहर में पहली मौत 5 जनवरी को हुई थी। उसके बाद अब तक 21 लोग दम तोड़ चुके हैं। जिले में तीनों लहर में अब तक 275 लोग जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed