{"_id":"697a60f3d2e994c87c059f26","slug":"eight-roads-of-ganaur-constituency-will-be-repaired-with-rs-350-crore-sonipat-news-c-197-1-snp1003-148810-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गन्नौर हलके की आठ सड़कों की 3.50 करोड़ से होगी मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गन्नौर हलके की आठ सड़कों की 3.50 करोड़ से होगी मरम्मत
Thu, 29 Jan 2026 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 29 Jan 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के गन्नौर में जर्जर बांय रोड से गुजरते लोग। संवाद
सोनीपत। गन्नौर विधानसभा क्षेत्र में गांव को गांव से जोड़ने वाली आठ सड़कें लंबे समय से जर्जर पड़ी हैं। इनकी मरम्मत करने के लिए 3.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इनकी मरम्मत के लिए हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने दो टेंडर जारी किए है। टेंडर का आवंटन होने के बाद काम शुरू होगा।
गन्नौर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न गांवों को जोड़ने वाली सड़कों की हालत खस्ता है। इन सड़कों का निर्माण करीब 10 साल पहले हुआ था। समय बीतने के साथ अधिकारियों की अनदेखी के कारण सड़कों पर गड्ढे बनने शुरू हो गए थे। स्थिति ऐसी है कि लोगों को कम दूरी तय करने में अधिक समय लग रहा है।
इन सड़कों की दशा सुधारने के लिए ग्रामीणों की ओर से लगातार आवाज उठाई जा रही थी। सड़कों की के लिए विपणन बोर्ड ने प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय भेजा था। वहां से स्वीकृत के बाद सरकार के पास भेजा गया था। सरकार से हरी झंडी मिलने पर हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने सुध ली है।
विज्ञापन
इन सड़कों की होगी मरम्मत
शाहपुर तगा से सनपेड़ा रोड, हसनपुर से धतूरी रोड, खुबडू से सैंयाखेड़ा रोड, बड़ी से पिपलीखेड़ा रोड, बांय से गन्नौर मंडी रोड, चटिया से राजपुर रोड, बजाना कलां से कासंडी रोड, तेवड़ी से मोई रोड,
गन्नौर विधानसभा क्षेत्र की आठ सड़कों की मरम्मत के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। टेंडर का आवंटन होने पर सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाएगा। -बिजेंद्र ढिल्लों, उपमंडल अभियंता, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड।
विधानसभा क्षेत्र में हर गांव और गली को मुख्य सड़कों से जोड़ने का प्रयास है। विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दे लगातार उठाए गए। सरकार के सहयोग से कामों को गति मिली है। सभी कार्य तय समय में पूरे करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। -देवेंद्र कादियान, विधायक, गन्नौर।