फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Eight complaints registered in Samadhan camp, no solution

Sonipat News: समाधान शिविर में आठ शिकायतें दर्ज, समाधान नहीं

Tue, 19 Nov 2024 03:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 19 Nov 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Eight complaints registered in Samadhan camp, no solution
सोनीपत। शहरी स्थानीय निकाय से संबंधित लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम कार्यालय में सोमवार को शिविर लगाया गया। इसमें आयुक्त ब्रह्मजीत सिंह रांगी व संयुक्त आयुक्त डॉ. नरेश कुमार ने जनशिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान आठ शिकायतें दर्ज की गई, लेकिन मौके पर किसी शिकायत का समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन

आयुक्त ब्रह्मजीत सिंह रांगी ने बताया कि जन समस्याओं का त्वरित समाधान करना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह हर छोटी समस्याओं को गंभीरता से नागरिकों की संतुष्टि के साथ निपटाएं। गोहाना नगरपरिषद, गन्नौर, खरखौदा व कुंडली नगर पालिका कार्यालय में कोई भी शिकायत प्राप्त नहीं हुई। उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों में प्राप्त हो रही शिकायतों का शीघ्र निपटान के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि लोगों को बार-बार चक्कर न लगाने पड़े। इस दौरान सहायक अभियंता देवेंद्र खासा, लेखाधिकारी सुनील हुड्डा सहित संबंधित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed