फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Effigy will be burnt at 15 places, height of Ravana's effigy increased by two feet

Sonipat News: 15 स्थानों पर होगा पुतला दहन, दो फीट बढ़ा रावण के पुतले का कद

Sat, 12 Oct 2024 05:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 12 Oct 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Effigy will be burnt at 15 places, height of Ravana's effigy increased by two feet
सोनीपत। शनिवार को विजयादशमी पर करीब 15 स्थानों पर पुतला दहन होगा। कामी रोड स्थित रामलीला मैदान में सबसे ऊंचे 52 फीट के रावण और 45-45 फीट के मेघनाथ-कुंभकरण का पुतला किया जाएगा। इस बार रावण के पुतले की लंबाई 2 और मेघनाथ व कुंभकरण के पुतले 3 फीट बढ़ी है।
विज्ञापन

सोनीपत के सबसे ऊंचे पुतलाें को रोहतक से तैयार करवाया गया है। पुतलों में आतिशबाजी लगवाने के लिए विशेष तौर पर उत्तर प्रदेश के बागपत से कारीगरों को बुलाया है। पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। दशहरे पर शहर के रामलीला मैदान सहित सेक्टर-15 हुडा ग्राउंड, सेक्टर-23, नई अनाज मंडी सहित करीब 15 स्थानों पर 20 से 52 फीट ऊंचे रावण के पुतलों का दहन किया जाएगा। इन पुतलों के हाथों में धनुष बाण व गद्दा भी बनाई गई है। शहर में अधिकांश स्थानों पर पुतलों के दहन का समय शाम 5 बजे से 6 बजे तक रहेगा। शुक्रवार को रोहतक से पुतले रामलीला मैदान पहुंचे। कारीगर अलग-अलग हिस्सों के साथ सोनीपत पहुंचे। कारीगर दिल्ली रोड व सेक्टर 14-15 रोड पर करीब 05-50 फीट तक के पुतलों को तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन

पुतलों में लगाई बागपत में बनी आतिशबाजी
रामलीला मैदान में दहन किए जाने वाले सबसे ऊंचे रावण, मेघनाथ व कुंभकरण के पुतलों के लिए आतिशबाजी उत्तर प्रदेश के बागपत से मंगवाई गई। बागपत से कारीगर देर शाम आतिशबाजी को लेकर सोनीपत पहुंचे। श्री रामलीला सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि आतिशबाजी को लेकर पर्यावरण संरक्षण का भी ध्यान रखा गया है। पुतलों में ज्यादातर ग्रीन पटाखों का प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दहन से पहले होगा राम-रावण के युद्ध की लीला का मंचन
श्री रामलीला सभा व श्रीठाकुरद्वारा पंचायती मंदिर सेवा समिति के प्रधान महेंद्र मंगला व गजेंद्र मंगला ने बताया कि रावण दहन से पहले राम-रावण के युद्ध का मंचन होगा। जानकी दरबार के साथ इस वर्ष रामलीला मंचन दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना है। मेले में बच्चों के लिए झूले लगाए गए हैं।

खरखौदा में होगा 40 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन
खरखौदा। श्री प्राचीन भारत रामलीला कमेटी की ओर से दशहरा पर शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा शहरभर के भ्रमण के बाद रोहतक मार्ग स्थित मैदान में पहुंचेगी। यहां 40 फीट ऊंचे रावण के पुतला दहन किया जाएगा। कमेटी के सदस्य नरेंद्र पाराशर ने बताया कि इस वर्ष का दशहरा उत्सव पहले से अधिक भव्य रहेगा। ब्राह्मण दरवाजे के पास रामलीला में भगवान राम की जीवन गाथा व रावण के अंत की महाकाव्य कथा को मंचित किया जा रहा है। स्थानीय कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन की ओर से भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed