फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Effigy of corporation administration burnt in protest against notice to demolish temple

Sonipat News: मंदिर तोड़ने के नोटिस के विरोध में निगम प्रशासन का फूंका पुतला

Fri, 04 Jul 2025 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Effigy of corporation administration burnt in protest against notice to demolish temple
फोटो 31: सोनीपत के गांव जाट जोशी में नगर निगम प्रशासन का पुतला फूंककर नारेबाजी करते ग्रामीण। स्
सोनीपत। गांव राठधना स्थित निर्माणाधीन शिव रामेश्वर धाम मंदिर को लेकर छिड़े विवाद ने अब जोर पकड़ लिया है। वीरवार शाम गांव जाट जोशी में इस मुद्दे को लेकर पंचायत बुलाई गई, जिसमें ग्रामीणों ने एकमत होकर राठधना गांव का समर्थन करने की घोषणा की।
विज्ञापन

पंचायत में नगर निगम पर जानबूझकर धार्मिक भावनाएं आहत करने और मंदिर गिराने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया। इस दौरान नगर निगम प्रशासन का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द निर्णय वापस नहीं लिया तो नगर निगम को भंग करने के लिए भी व्यापक जन आंदोलन छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन

पंचायत की अध्यक्षता कर रहे डॉ. पवन ने कहा कि शिव रामेश्वर धाम मंदिर आस्था का केंद्र है और इसे किसी भी सूरत में गिराने नहीं दिया जाएगा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक नगर निगम मंदिर गिराने के नोटिस को सार्वजनिक रूप से वापस नहीं लेता तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत में भूतपूर्व प्रधान गोवर्धन और सब सिंह भी शामिल हुए। साथ ही रक्षक सेवा भारत की टीम भी पंचायत स्थल पर पहुंची और इस आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन दिया। ग्रामीणों ने एकजुट होकर साफ कर दिया है कि आस्था के प्रतीकों के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा और वे हर स्तर पर संघर्ष को तैयार हैं। पंचायत में मनजीत तिहाड़, डॉ. योगी मलिक, नरेश राठौर, यशवंत मोहाना, जयवीर हुड्डा, कृष्ण हुड्डा, राजेंद्र, अनिल मलिक, मुकेश मलिक, प्रिंस नंबरदार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed