फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Effect of farmers' protest... Bus service on Chandigarh route disrupted, passengers upset

Sonipat News: किसानों के प्रदर्शन का असर... चंडीगढ़ रूट की बस सेवा रही बाधित, यात्री परेशान

Wed, 14 Jun 2023 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 14 Jun 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Effect of farmers' protest... Bus service on Chandigarh route disrupted, passengers upset
फोटो 38- बस अड्डे में लगी यात्रियों की भीड़। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर कुरुक्षेत्र के पास किसानों की तरफ से जाम लगाने के कारण चंडीगढ़ रूट की बस सेवा दिनभर बाधित रही। इस कारण सोनीपत डिपो से मंगलवार को चंडीगढ़ रूट पर महज तीन बसें ही जा सकीं। अन्य बसों को करनाल से वापस भेज दिया गया। आम तौर पर इस रूट पर सोनीपत डिपो से रोजाना 18 बजे चंडीगढ़ जाती हैं। चंडीगढ़ रूट बाधित होने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़़ा।
किसानों ने सूरजमुखी फसल की खरीद एमएसपी पर करने व गिरफ्तार किए किसान नेताओं को छोड़ने की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर डेरा डाल रखा है। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग कुरुक्षेत्र के पास जाम है। ऐसे में निजी वाहन चालकों के साथ रोडवेज बसों को भी कुरुक्षेत्र से आगे नहीं जाने दिया जा रहा। मंगलवार सुबह बस डिपो से चंडीगढ़ जाने के लिए निकली तीन बसें लोकल रूटों से होते हुए चंडीगढ़ पहुंचीं, लेकिन दिन के समय लोकल रूटों पर भी जाम अधिक होने के कारण अन्य बसों को करनाल से ही लौटना पड़ा। चंडीगढ़ की बस सेवाएं बाधित होने के कारण बस अड्डे पर आने वाले यात्री बसों के बीच रास्ते से लौटने के कारण रेलवे स्टेशन का रुख करते रहे।
विज्ञापन

गोहाना-चंडीगढ़ रूट भी रहा बाधित

गोहाना। किसानों के राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम करने के चलते मंगलवार को चंडीगढ रूट पर बसों का संचालन प्रभावित रहा। गोहाना सब डिपो से चंडीगढ़ के लिए 10 बसों को रवाना किया गया, लेकिन चार बसें ही चंडीगढ़ पहुंच पाईं। छह बसों को जाम की सूचना मिलने पर वापस बुला लिया गया। बस अड्डा के डीआई दिलबाग मान का कहना है कि बसों व यात्रियों की सुरक्षा के लिए ही बसों को वापस बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनीपत से चंडीगढ़ के लिए रोजाना 18 बसें चलाई जाती हैं। कुरुक्षेत्र में किसानों द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाने के कारण यह रूट बाधित रहा। सुबह के समय तीन बसें ही लोकल रूटों से होते हुए चंडीगढ़ पहुंचीं, अन्य बसों को करनाल से लौटना पड़ा। यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
- गजेंद्र, डीआई, रोडवेज डिपो, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed