फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Education is not just a means to get a job, it paves the way for the future: Prof. Nehra

शिक्षा केवल नौकरी पाने की जरिया नहीं, खोलती है भविष्य का रास्ता : प्रो. नेहरा

Wed, 18 Feb 2026 07:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 18 Feb 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
Education is not just a means to get a job, it paves the way for the future: Prof. Nehra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गोहाना। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, खानपुर कलां में शिक्षा विभाग और विश्वविद्यालय स्वावलंबन केंद्र की ओर से उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका आयोजन भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय की ईएसडीपी योजना के तहत किया गया।

मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक प्रो. विजय नेहरा ने कहा कि शिक्षा केवल नौकरी पाने का जरिया नहीं है बल्कि इससे भविष्य बनाने के कई रास्ते खुलते हैं। ऐसे कार्यक्रम छात्राओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और व्यवसायिक समझ बढ़ाते हैं।
विज्ञापन


मुख्य वक्ता निदेशक नवाचार अनुसंधान एवं प्रशिक्षण डॉ. विवेक शुक्ला ने कहा कि छात्राओं की क्षमता को पहचानना और उसे सही दिशा देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि भारत को आगे बढ़ाने में युवाओं की भूमिका अहम है। शिक्षकों व अभिभावकों को मिलकर बच्चों की प्रतिभा को निखारना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. श्रुति शंकर गौर ने व्यवसाय और उद्यमिता के अंतर को सरल तरीके से समझाया। उन्होंने कहा कि उद्यमिता की शुरुआत समस्या पहचानने से होती है और नवाचार के जरिए उसका समाधान किया जाता है। कार्यक्रम का संचालन तनीषा ने किया।

विभागाध्यक्ष प्रो. वरुणा तेहलान दहिया ने कहा कि शिक्षकों को केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए बल्कि विद्यार्थियों को नई दुनिया के लिए तैयार करना भी समय की जरूरत है। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. सुशील कुमार ने किया। इस अवसर पर डॉ. अनु बल्हारा, अंशु भारद्वाज, प्रो. प्रिया ढींगरा, प्रो. सरला, प्रो. रीना सहित सभी संकाय सदस्य और छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed