फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   ED raids shops of Sarpanch and JJP leader

Sonipat News: सरपंच व जजपा नेता की दुकानों पर ईडी का छापा, रिकॉर्ड और सामान की जांच की

Sat, 19 Aug 2023 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा) Updated Sat, 19 Aug 2023 01:11 AM IST
सार

दुकानों पर कई घंटे रिकॉर्ड खंगाला गया और पुलिस बल तैनात रहा। टीम गोहाना की नई अनाज मंडी में पहुंची पहुंची और मीडिया से दूरी बनाए रखी। 

विज्ञापन
ED raids shops of Sarpanch and JJP leader
गोहाना में आढ़ती की दुकान के बाहर बैठा पुलिसकर्मी व अन्य। संवाद

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के गोहाना में जींद रोड स्थित नई अनाज मंडी में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने जजपा नेता एवं गांव मोई हुड्डा के सरपंच पवन शर्मा की आढ़त की दुकानों पर छापा मारा। टीम ने उनकी दो दुकानों का रिकॉर्ड और सामान की जांच की।
विज्ञापन


अधिकारियों ने आढ़ती पवन शर्मा से भी पूछताछ की। ईडी की टीम देर शाम तक जांच में जुटी रही। इस दौरान बाहर से किसी भी व्यक्ति को अंदर आने की अनुमति नहीं दी गई। सुरक्षा के लिए दुकानों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन


गांव मोई हुड्डा के सरपंच पवन शर्मा जजपा के पंचायती राज प्रकोष्ठ के सोनीपत जिला अध्यक्ष हैं। वह नई अनाज मंडी में भगवान परशुराम ट्रेडिंग के नाम से दो दुकान 203 और 266 नंबर चलाते हैं। 266 नंबर की दुकान में खाद-बीज की और 203 नंबर दुकान को तीन फर्मों के नाम से चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को ईडी के सात-आठ अधिकारियों की टीम नई अनाज मंडी पहुंची और दोनों दुकानों का रिकॉर्ड खंगाला। दुकानों पर बाहरी हस्तक्षेप रोकने के लिए सिटी थाना गोहाना से पुलिसकर्मियों को बाहर खड़ा किया गया था। टीम ने दोनों दुकानों में कई घंटे तक छानबीन की।


पवन शर्मा ने बताया कि उन्होंने करनाल में एक चावल मिल के लिए छह-सात साल पहले धान खरीदा था। मिल की तरफ से उन्हें जो रुपये दिए गए थे, वह किसानों को दे दिए गए थे। मिल मालिक ने बैंकों से करोड़ों रुपये का लोन ले रखा है। उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है। उनके पास लेन-देन का पूरा रिकॉर्ड है। वह पूरा रिकॉर्ड दिखाकर सहयोग कर रहे हैं। वहीं टीम ने इस दौरान मीडिया से भी दूरी बनाए रखी।

फोटो :34: गोहाना में आढ़ती की दुकान के बाहर बैठा पुलिसकर्मी व अन्य। संवाद

 गोहाना में आढ़ती की दुकान के बाहर बैठा पुलिसकर्मी व अन्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed