{"_id":"68a4e416f27c0bb45805719a","slug":"ed-raided-sonipat-and-ganaur-interrogation-continued-throughout-the-day-sonipat-news-c-197-1-snp1012-140958-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सोनीपत व गन्नौर में ईडी ने डाला छापा, दिनभर चली पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सोनीपत व गन्नौर में ईडी ने डाला छापा, दिनभर चली पूछताछ
Wed, 20 Aug 2025 02:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 20 Aug 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत/गन्नौर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को जिले में एक साथ दो ठिकानों पर छापा डाला। सोनीपत के सेक्टर-14 के एक मकान में तो गन्नौर के अशोक नगर दिनभर चली इस कार्रवाई ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया।
सुबह करीब 10 बजे ईडी की टीम सोनीपत के सेक्टर-14 और गन्नौर के अशोक नगर में एक-एक मकानों में पहुंची। गन्नौर में साहिल कस्टम हाउस एजेंट के तौर पर काम करते हैं। टीम ने मकान को बंद कर उनसे पूछताछ शुरू की और देर शाम तक कार्रवाई जारी रही। आरोप है कि साहिल के खातों में लेन-देन को लेकर गड़बड़ी सामने आई है।
ईडी की एक और टीम ने सोनीपत सेक्टर-14 में भी एक मकान पर छापा डाला। दोनों जगह घंटों तक जांच-पड़ताल और पूछताछ चलती रही। हालांकि ईडी अधिकारियों ने कार्रवाई को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक करने से साफ इंकार कर दिया। पूरे दिन दोनों इलाकों में ईडी की जांच चर्चा का विषय बनी रही। गन्नौर में यह चर्चा रही कि साहिल साधारण परिवार से हैं। ऐसे में ईडी की जांच उनके खिलाफ क्यों हो रही है। अचानक हुई कार्रवाई से लोग हैरान रह गए और देर रात तक जांच जारी रहने के कारण माहौल तनावपूर्ण बना रहा।