{"_id":"65f00430770e28968006accb","slug":"ed-raid-in-sonipat-team-raided-liquor-factory-12-officers-are-checking-records-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में ईडी की रेड: टीम ने शराब फैक्टरी में की छापेमारी, 12 अधिकारी जांच रहे रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में ईडी की रेड: टीम ने शराब फैक्टरी में की छापेमारी, 12 अधिकारी जांच रहे रिकॉर्ड
Tue, 12 Mar 2024 12:58 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 12 Mar 2024 12:58 PM IST
सार
सोनीपत के गांव जाहरी में फ्रोस्ट फालकोन डिस्टलरीज के नाम से एक शराब फैक्टरी है। बताया गया है कि ईडी की टीम फैक्टरी में शराब से संबंधित रिकॉर्ड को जांच रही है साथ ही फैक्टरी में मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ भी की जा रही है।
विज्ञापन
सोनीपत में ईडी की छोपेमारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनीपत के जाहरी गांव में स्थित फ्रोस्ट फालकोन डिस्टलरीज के नाम से चल रही शराब फैक्टरी में प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) की टीम पहुंची है। सुबह ईडी के अधिकारियों की टीम फैक्टरी में पहुंची। टीम फैक्टरी में रिकॉर्ड की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि एक बड़े शराब घोटाले के मामले में ईडी की टीम यहां जांच करने के लिए पहुंची है। टीम में करीब 12 अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन
सोनीपत के गांव जाहरी में फ्रोस्ट फालकोन डिस्टलरीज के नाम से एक शराब फैक्टरी है। मंगलवार को सुबह करीब ईडी के अधिकारियों की 3 गाड़ियां फैक्टरी में पहुंची और फैक्टरी के गेट को भीतर से बंद कर लिया गया। फैक्टरी के गेट पर सुरक्षा जवान तैनात कर दिए गए हैं और किसी भी बाहर या अंदर जाने की इजाजत नहीं है। बताया गया है कि ईडी की टीम फैक्टरी में शराब से संबंधित रिकॉर्ड को जांच रही है साथ ही फैक्टरी में मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ भी की जा रही है। पता चला है कि ईडी की टीम एक बड़े शराब घोटाले के मामले में इस फैक्टरी के तार जुड़ने के कारण यहां जांच के लिए पहुंची है।
विज्ञापन