फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Earthquake of magnitude 3.1 struck Sonipat of Haryana

हिली धरती: हरियाणा के सोनीपत में आया 3.1 की तीव्रता का भूकंप, गोहाना रहा केंद्र

Sat, 20 Nov 2021 07:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना/सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना/सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 20 Nov 2021 07:30 PM IST
सार

दोपहर बाद एक बजकर नौ मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.1 मापी गई। हलचल जमीन में 6.6 किलोमीटर नीचे मापी गई है।

विज्ञापन
Earthquake of magnitude 3.1 struck Sonipat of Haryana
भूकंप (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत जिले में शनिवार दोपहर बाद एक बजकर नौ मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.1 मापी गई। भूकंप का केंद्र सोनीपत का गोहाना रहा। हलचल जमीन में 6.6 किलोमीटर नीचे मापी गई है। भूकंप से क्षेत्र में कोई नुकसान नहीं हुआ।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : हरियाणा: सरकार को अब किसानों का खोया विश्वास जीतने और वायदों पर खरा उतरने की चुनौती, कृषि कानून वापस लेने की घोषणा के बाद कम होंगी दूरियां
विज्ञापन


राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार दोपहर को भूकंप आया। जिस समय भूकंप आया तब गोहाना में लोग घरों व निजी कार्यालयों में कार्य कर रहे थे। इस पर काफी लोग एक.दूसरे से जानकारी भी लेते रहे। बाद में पता चला कि 3.1 की तीव्रता से भूकंप आया था। इसका केंद्र भी गोहाना ही रहा। इसके साथ ही सोनीपत के अन्य हिस्सों में हल्के झटके महसूस किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : हरियाणा: किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी बोले-पीएम के फैसले पर करेंगे विचार, किसानों पर दर्ज मामलों को लेकर करेंगे चर्चा

भूकंप का केंद्र फाॅल्ट लाइन के नजदीक रहा। भूकंपीय जोनिंग मैप के अनुसार जिस एरिया में भूकंप आया वह एरिया जोन तीन (येलो जोन) में आता है। इस एरिया में भूकंप आने की आशंका कम ही रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed