फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   E-rickshaw overturns after colliding with bike, girl dies after being crushed

Sonipat News: बाइक की टक्कर से पलटी ई-रिक्शा, दबने से युवती की मौत

Mon, 14 Oct 2024 05:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 14 Oct 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw overturns after colliding with bike, girl dies after being crushed
सोनीपत। राठधना रोड स्थित बारोटा चौकी के पास शुक्रवार को बाइक की टक्कर लगने से ई-रिक्शा पलट गई। इसके नीचे दबने से एक युवती की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने युवती के पिता की शिकायत पर बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव मल्हा माजरा निवासी राजन ने बताया कि वह शुक्रवार को अपनी बेटी मानसी (22) के साथ ई-रिक्शा में सवार होकर गांव जा रहे थे। ई-रिक्शा में पांच सवारी थी। ई-रिक्शा जब बारोटा चौकी के पास पहुंची तो छतेहरा गांव की ओर से तेज रफ्तार से आई बाइक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर लगने से ई-रिक्शा पलट गई। उनकी बेटी मानसी ई-रिक्शा के नीचे दब गई। अन्य सवारियों को भी चोट आई। वह अपनी बेटी को अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed