फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   E-rickshaw driver died in attack at Haryana

Haryana: ई-रिक्शा चालक पर बदमाशों ने किया हमला, धारदार हथियारों से उतारा मौत के घाट, पीजीआई में तोड़ा दम

Thu, 16 Oct 2025 05:46 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 16 Oct 2025 05:46 PM IST
सार

थाना सेक्टर 27 के अंतर्गत आने वाले गांव देवडू में बुधवार रात चार हमलावरों ने ई-रिक्शा को घेर लिया और रिक्शा चालक पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस वारदात में शख्स की हत्या हुई है। 

विज्ञापन
E-rickshaw driver died in attack at Haryana
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

थाना सेक्टर 27 के अंतर्गत आने वाले गांव देवडू में बुधवार रात चार हमलावरों ने ई-रिक्शा को घेर लिया और चालक राजेंद्र पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। रिक्शा पर सवार यात्री जान बचाकर भाग गए। हमलावरों ने राजेंद्र को मरणासन्न हालत में छोड़कर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल राजेंद्र को परिजनों ने तुरंत नागरिक अस्पताल (सिविल अस्पताल) पहुंचाया, जहां से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई में रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


उपचार के दौरान गुरुवार को उनकी मौत हो गई। बुधवार रात देवडू रोड पर स्थित शराब ठेके के नजदीक राजेंद्र अपने ई-रिक्शे पर यात्रियों को बैठाकर गुजर रहे थे। तभी चार हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। यात्रियों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई, जबकि हमलावरों ने राजेंद्र पर चाकू से पेट और पीठ पर कई वार किए। खून से लथपथ राजेंद्र के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें फौरन सिविल अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


वहां से रेफर होने के बाद उन्हें पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। राजेंद्र की पत्नी पल्लवी गर्भवती हैं। पति की इस क्रूर हत्या से पल्लवी की पूरी दुनिया उजड़ गई है। पल्लवी ने बिलखते हुए बताया कि हत्यारे समुदाय विशेष के हैं। सुबह भी आरोपियों ने राजेंद्र से विवाद किया था। शाम को जब वह रिक्शा लेकर लौट रहे थे, तभी यह हमला किया गया। हत्या का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन सुबह का विवाद लगता है। मृतक राजेंद्र के भाई राकेश की शिकायत पर देवडू गांव निवासी इरशाद और उसके साथियों के पर केस दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश तेजी से की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed