फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   e-learning

परीक्षा परिणाम ई-मेल व व्हाट्स एप पर जारी किया, ई-लर्निंग से कक्षाएं शुरू की गई

Sat, 11 Apr 2020 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
e-learning
जूम एप पर ऑनलाइन मीटिंग करते शिक्षा विभाग के अधिकारी। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। लॉकडाउन के चलते कक्षा एक से नौवीं व 11वीं का परीक्षा परिणाम ई-मेल व व्हाट्स एप पर शुक्रवार को जारी कर दिया गया। इसके साथ ही शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए ई-लर्निंग से कक्षाएं शुरू कर दी हैं। बीईओ संध्या मलिक ने जूम एप के माध्यम से सभी बीआरसी व एबीआरसी के साथ मीटिंग कर ई-लर्निंग को सफल बनाने के लिए एकजुट होने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कक्षा एक से पांचवीं तक दीक्षा एप डाउनलोड करने के साथ ही छठी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को एनसीईआरटी के निर्देशों का पालन करने को कहा है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बीच शिक्षा विभाग की तरफ से पहली कक्षा से नौवीं कक्षा तथा 11वीं कक्षा के सभी राजकीय विद्यालयों का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को जहां अगली कक्षाओं में भेज दिया गया, वहीं नौवीं व 11वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर व्हाट्स एप, एसएमएस या ई-मेल के माध्यम से विद्यार्थियों तक पहुंचा दिया गया है। जिले में सभी कक्षाओं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद अब सभी कक्षाओं में निरंतर पढ़ाई जारी रखने के लिए ऑनलाइन माध्यम को अपनाया जा रहा है। जिसके लिए खंड शिक्षा अधिकारी संध्या मलिक ने जूम एप के माध्यम से ऑनलाइन मीटिंग की। जिसमें ब्लॉक सोनीपत के सभी एबीआरसी, बीआरसी और खाता सहायक शामिल हुए। बीईओ ने बैठक में सभी कक्षाओं की ऑनलाइन पढ़ाई जारी रखने और तय समयानुसार रोजाना ऑनलाइन कक्षाएं लगाने संबंधी निर्देश दिए। साथ ही कहा कि सभी विद्यार्थी दैनिक आधार पर अपनी नोट बुक बनाएं और शिक्षक भी डायरी के रूप में दैनिक कार्य का रिकॉर्ड रखें।
विज्ञापन

--
ग्रुप बनाकर दिया जा सकता है गृह कार्य
बीईओ संध्या मलिक ने कहा कि कक्षा एक से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों का एक ग्रुप बनाया जा सकता है। जिसका एडमिन कक्षा इंचार्ज होगा। वह अपनी कक्षा के सभी विद्यार्थियों को उस ग्रुप में जोड़कर निरंतर गृह कार्य दे सकता है। वहीं कक्षा 6-8 और 9-12 के लिए संबंधित शिक्षकों द्वारा समूहों को विषयवार या कक्षावार बनाया जा सकता है। इसमें अधिकतम छात्रों को समूहों से जोड़ा जाना चाहिए। एप डाउनलोड कर शिक्षकों द्वारा एप का नियमित उपयोग किया जाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के बीच खुद को बचाना और विद्यार्थियों की पढ़ाई जारी रखना बड़ी चुनौती है। जिससे निपटने के लिए शिक्षा विभाग हरसंभव प्रयास कर रहा है। शनिवार को सोनीपत ब्लॉक के सभी एबीआरसी, बीआरपी और अकाउंट एसिस्टेंट की ऑनलाइन मीटिंग ली। जिसमें विद्यार्थियों की ऑनलाइन पढ़ाई जारी रखने को लेकर विचार किया गया। सभी को व्हाट्सएप या एप के माध्यम से पढ़ाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं। अगर विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी आती है तो वह मोबाइल व व्हॉटसएप पर अध्यापक से संपर्क कर सकता है।
- संध्या मलिक, बीईओ, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed