{"_id":"66649bbe31c5ca364e06977b","slug":"duty-of-officers-and-employees-imposed-for-proper-management-of-rain-water-drainage-sonipat-news-c-197-1-snp1003-119370-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बारिश के पानी निकासी के उचित प्रबंधन के लिए लगाई अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बारिश के पानी निकासी के उचित प्रबंधन के लिए लगाई अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी
Sat, 08 Jun 2024 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 08 Jun 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
0सोनीपत। बारिश के सीजन को देखते हुए नगर निगम क्षेत्र में नालों की सफाई करने और पानी निकासी के प्रबंधन के लिए निगमायुक्त विश्राम मीणा ने विभिन्न अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। उन्होंने बताया कि शनि मंदिर के नजदीक व गीता भवन चौक क्षेत्र में सहायक अभियंता सुरेश कुमार, कनिष्ठ अभियंता सचिन व सफाई निरीक्षक कृष्ण की ड्यूटी लगाई गई है।
निगमायुक्त ने बताया कि सूरी पेट्रोल पंप वाली गली, गोहाना रोड स्थित चंद्र गार्डन व ककरोई चौक क्षेत्र में सहायक अभियंता नरेंद्र कुमार, कनिष्ठ अभियंता परविंद्र व सफाई निरीक्षक जोगिंद्र की ड्यूटी रहेगी। अग्रसेन चौक, सेक्टर-14 व 15 क्षेत्र में सहायक अभियंता देवेन्द्र, कनिष्ठ अभियंता विकास व सफाई निरीक्षक कृष्ण की ड्यूटी लगाई गई है।
गांव लिवान व राई क्षेत्र में सहायक अभियंता मंजीत दहिया, कनिष्ठ अभियंता रामकरण व सफाई निरीक्षक सुंदर तथा गांव राठधना व आईटीआई चौक क्षेत्र में सहायक अभियंता देवेंद्र, कनिष्ठ अभियंता अमित व सफाई निरीक्षक सुंदर मलिक की ड्यूटी रहेगी। इसके अलावा गांव देवडू, देवडू रोड व चावला कॉलोनी क्षेत्र में सहायक अभियंता देवेंद्र खासा, कनिष्ठ अभियंता सचिन व सफाई निरीक्षक कृष्ण की ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन
निगमायुक्त ने ब सफाई निरीक्षकों को निर्देश दिए कि वह 15 जून तक अपने क्षेत्र से संबंधित नालों की सफाई कर उसका प्रमाण पत्र जमा करवाएं और प्रत्येक सप्ताह सभी नालों की समयबद्घ सफाई करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी कनिष्ठ अभियंता अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए है कि वे अपने क्षेत्र में निर्माणाधीन रोड़, गली व संबंधित जल भराव क्षेत्र का निरीक्षण करे। पानी की निकासी के लिए कार्यकारी अभियंता विशाल गर्ग को ओवरऑल इंचार्ज लगाया गया है जो बारिश के समय किसी प्रकार की सहायता के लिए उपरोक्त टीमों को उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करेंगे। यह सभी आदेश 30 सितंबर तक जारी रहेंगे।