फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Duty magistrate attempts to crush tractor during Bharat bandh

भारत बंद के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट को ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास, सरकारी गाड़ी को मारी टक्कर

Sat, 27 Mar 2021 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Duty magistrate attempts to crush tractor during Bharat bandh
मुरथल। किसानों के भारत बंद के दौरान शुक्रवार को हाईवे पर मुरथल स्थित मान ढाबे के सामने खड़े ड्यूटी मजिस्ट्रेट को एक ट्रैक्टर चालक ने कुचलने का प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने कूद कर अपनी जान बचाई। इसके बाद ट्रैक्टर चालक ने सरकारी गाड़ी को भी टक्कर मारी। आरोप है कि विपरीत दिशा में ट्राली में महिलाओं और पुरुषों को लेकर आ रहे ट्रैक्टर चालक ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट को धमकी भी दी। पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नगर निगम में सहायक अभियंता के पद पर नियुक्त सुरेश कुमार ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार को भारत बंद के दौरान मान ढाबे के पास बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त थे। वह पुलिस टीम के साथ दिल्ली से पानीपत जाने वाली लेन पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास थे। इसी दौरान एक ट्रैक्टर-ट्राली चालक विपरीत दिशा से आता दिखाई दिया। ट्रैक्टर पर कोई नंबर प्लेट नहीं थी। उसमें कई पुरुष व महिलाएं बैठी थीं। चालक तेज गति से लापरवाही से ट्रैक्टर चलाता हुआ आया रहा था। थाना प्रभारी के साथ उन्होंने चालक को रुकने का इशारा किया तो उसने उन्हें कुचलने का प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने एक तरफ कूद कर अपनी जान बचाई। बाद में ट्रैक्टर चालक सरकारी गाड़ी को टक्कर मारकर फरार हो गया। ट्रैक्टर को मुरथल निवासी रवींद्र चला रहा था। ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने मामले की शिकायत मुरथल थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने धारा 186, 353, 279, 336, 427, 307, 511 व 34 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ट्रैक्टर चालक ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट को धमकी देकर कुचलने का प्रयास किया। वह सरकारी गाड़ी को टक्कर मारते हुए भाग गया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। - अरुण सिंह, थाना प्रभारी, मुरथल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed