फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   During the rehearsal, the health of many students deteriorated, the official said - all is well

रिहर्सल के दौरान कई विद्यार्थियों की तबीयत बिगड़ी, अधिकारी बोले-सब ठीक

Sat, 13 Aug 2022 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
During the rehearsal, the health of many students deteriorated, the official said - all is well
रिहर्सल के दौरान तबीयत खराब होने पर छांव में बैठे विद्यार्थी। संवाद - फोटो : Sonipat
स्वतंत्रता दिवस समारोह की पुलिस लाइन मैदान में चल रही रिहर्सल के दौरान शुक्रवार को कई विद्यार्थियों की तबीयत बिगड़ गई। जिन्हें बाद में छांव में बैठाया गया। विद्यार्थियों की तबीयत खराब होने के कारण कुछ देर के लिए पीटी की रिहर्सल को रोका गया। हालांकि बाद में बैंड की दूसरी टीम के विद्यार्थियों से रिहर्सल शुरू करवाई।
विज्ञापन

पुलिस मैदान पर मौजूद डॉक्टर की टीम ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की। अधिकारियों का कहना है कि गर्मी में पसीने आने से विद्यार्थी परेशान हो गए थे, उन्हें छांव में बैठाया गया। विद्यार्थी उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह की रिहर्सल कर रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए पुलिस लाइन मैदान में जिले के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी लगातार रिहर्सल करने पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को बैंड की धुन पर विद्यार्थी रिहर्सल कर रहे थे। अधिकारी कमियों को दूर करवाने के लिए गतिविधियों को दोहरा रहे थे। 35 डिग्री तापमान के बीच बैंड टीम में शामिल विद्यार्थी बेचैन हो गए। विद्यार्थियों की तबीयत बिगड़ती देख उन्हें छांव में बैठाया गया और पानी पिलाया गया। मैदान पर मौजूद चिकित्सकों की टीम ने जांच की और कुछ देर छांव में ही बैठने की सलाह दी। तब तक दूसरे स्कूल की बैंड टीम को बुलाकर रिहर्सल शुरू करवाई गई।
विज्ञापन

पानी की बोतल साथ रख की रिहर्सल
धूप में रिहर्सल करने के दौरान विद्यार्थी अपने साथ पानी की बोतल लिए रहे। बीच में कुछ क्षण का ब्रेक मिलने के दौरान गला सूखने पर पानी पीते रहे। स्वतंत्रता दिवस समारोह की बेहतर तैयारी के लिए विद्यार्थियों ने जमकर पसीना बहाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनल रिहर्सल आज
जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल शनिवार को पुलिस लाइन में की जाएगी। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त उपायुक्त शांतनू शर्मा राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। नगराधीश डॉ. अनमोल ने बताया कि फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
गोहाना में उपायुक्त फहराएंगे तिरंगा
गोहाना। स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल 13 अगस्त को शहीद मदन लाल ढींगड़ा पार्क के नजदीक स्थित मिनि स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में की जाएगी। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त ललित सिवाच राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। एसडीएम आशीष कुमार ने बताया कि छात्र-छात्राएं देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए पुलिस लाइन में चल रही रिहर्सल में विद्यार्थियों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। रिहर्सल में शामिल विद्यार्थियों के लिए मैदान पर पेयजल व शौचालय की व्यवस्था के साथ ही रिफ्रेशमेंट भी दिया जा रहा है। मैदान पर एंबुलेंस व चिकित्सकों की टीम भी मौजूद रहती है। विद्यार्थियों के सामने किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जा रही। -शशी वसुंधरा, एसडीएम, सोनीपत।

धूप में अपने साथ पानी की बोतल लेकर रिहर्सल करते विद्यार्थी। संवाद

धूप में अपने साथ पानी की बोतल लेकर रिहर्सल करते विद्यार्थी। संवाद- फोटो : Sonipat

 तपती धूप में पीटी की रिहर्सल के दौरान पानी पीती छात्रा। संवाद

तपती धूप में पीटी की रिहर्सल के दौरान पानी पीती छात्रा। संवाद- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed