फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   durga mandir gali to thrown garbage

दुर्गा मंदिर वाली गली में कूड़ा उठाने वाला कोई नहीं

Mon, 24 Apr 2017 12:37 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला जींद
ब्यूरो अमर उजाला जींद Updated Mon, 24 Apr 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
durga mandir gali to thrown garbage
दुर्गा मंदिर वाली गली में फैला हुआ कूड़ा और कूड़े में मुहं मारते हुए आवारा पशु। - फोटो : amarujala beuro
जहां एक तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को स्वच्छ भारत देखने का सपना संजोए है और स्वयं प्रधानमंत्री हाथ में झाडू़ लेकर दूसरों को सफाई की ओर जागरूक कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ गलियों में दो तीन दिनों तक कचरा बिखरा पड़ा रहता है। सफाई कर्मियों को अवगत करवाने के बाद भी कचरा नहीं उठाया जाता है। जुलाना में दुर्गा मंदिर वाली गली में पिछले कई दिनों से कचरा बिखरा है। इस बारे में कई बार नगरपालिका के कर्मचारियों को अवगत करवाया जा चुका है उसके बाद भी यहां के लोगों की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। दुर्गा मंदिर वाली गली में वार्ड 10 और 12 पड़ता है। यहां के होशियार लाठर वकील, राजेंद्र, गोलू, सुल्तान, संतरा, मीना, आशा, रेखा, बीरमति आदि लोगों ने बताया कि उनके वार्ड में कचरा कई दिनों तक पड़ा है। नपा के सफाई कर्मी तो यहां सफाई करने के लिए आते हैं, लेकिन कचरा उठाने के लिए यहां पर कोई नहीं आता है। इस कारण पूरे दिन हवा से कचरा उड़ता रहता है और घरों में घुस जाता है। इसके अलावा वार्ड के लोगों ने यहां पर कचरे के डिब्बे रखवाने के लिए भी कह चुके हैं लेकिन उसके बावजूद उनकी समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। पूरा दिन कचरों के ढेरों पर लावारिस पशु मुंह मारते रहते है। इसलिए यहां के लोगों ने प्रशासन मांग की है कि यहां पर प्रतिदिन साफ सफाई होनी चाहिए और कचरें के डिब्बे रखवाएं जाने चाहिए ताकि हवा से कचरा उनके घरों में न घुसे।
विज्ञापन


ऐसी कोई शिकायत मेरे पास नहीं आई है। अगर ऐसी बात है तो दुर्गा मंदिर वाली गली में पड़े कचरें के ढेरों को उठवा दिया जाएगा। कचरे के डिब्बों के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है जैसे ही कचरें के डिब्बे उपलब्ध होते है तो वार्डों में यह कचरें के डिब्बे रखवा दिए जाएंगे। -विनोद कुमार, चेयरमैन नगरपालिका जुलाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed