फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   dumper hit scooty, woman died

Sonipat News: डंपर ने स्कूटी को मारी टक्कर, हादसे में पत्नी की मौत, पति व बेटी घायल

Mon, 16 Jan 2023 04:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
dumper hit scooty, woman died
गोहाना। गांव आंवली के पास ड्रेन नंबर 8 के नजदीक डंपर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी पर सवार महिला के ऊपर से डंपर का टायर गुजर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके पति व बेटी घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

रोहतक के गांव भालौठ निवासी राजेश ने बताया कि वह 14 जनवरी को अपनी पत्नी संध्या व बेटी परी के साथ स्कूटी पर सवार होकर न्यात से अपने गांव भालौठ आ रहे थे। स्कूटी को वह खुद चले रहे थे। वह जब गांव आंवली में ड्रेन नंबर 8 के मोड़ के पास पहुंचे तो अचानक पीछे से डंपर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में वह तीनों स्कूटी सहित सड़क पर गिर गए। तभी डंपर का टायर उनकी पत्नी संध्या के ऊपर से गुजर गया। जिससे उनकी पत्नी की मौत हो गई। जबकि उन्हें व उनकी बेटी परी को भी चोटें आई। हादसे के बाद चालक डंपर सहित मौके से भाग गया। पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed