फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   due to the arriwal of 70000 causec water in ymuna riwer

यमुना में पहुंचा 70 हजार क्यूसेक पानी, जलस्तर बढ़ने से फसल बर्बाद

Sat, 31 Jul 2021 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
due to the arriwal of 70000 causec water in ymuna riwer
यमुना में जलस्तर बढ़ने से हुए कटाव को दिखाते बड़ौली के ग्रामीण। - फोटो : Sonipat
पहाड़ों पर लगातार बारिश होने के कारण यमुना में पानी छोड़ने से जलस्तर बढ़ गया है। शुक्रवार को जिले से गुजर रही यमुना नदी में करीब 70 हजार क्यूसेक पानी पहुंच गया है। वहीं अब हथिनीकुंड बैराज से 34 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जलस्तर बढ़ने से कटाव शुरू हो गया है।
विज्ञापन

यमुना में जलस्तर बढ़ने से आसपास के करीब 15 गांवों के लोगों की चिंता भी बढ़ने लगी है। वहीं यमुना के अंदर उगाई किसानों की फसल बर्बाद हो गई है। यमुना के किनारों पर ठोकरें टूटी हुई हैं। जिससे एक-दो जगह कटाव हो रहा है।
विज्ञापन

यमुना में हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया करीब 70 हजार क्यूसेक पानी जिले में पहुंच गया है। शुक्रवार को फिर से 34 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पानी सोनीपत पहुंचने से यमुना का जलस्तर काफी बढ़ गया है। बढ़ते जलस्तर से यमुना किनारे के लगभग 15-20 गांवों के लोगों की चिंता बढ़ने लगी है। जिनमें गढ़ी असदपुर, मनौली, बड़ौली, बेगा, पीरगढ़ी, गढ़ी बिलंदा, ग्यासपुर, पबनेरा, चंदौली, टिकौला, गढ़ मिर्कपुर, जाजल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि दो साल पहले इन गांवों में बाढ़ के हालात पैदा हो गए थे और इन गांवों की लगभग 2000 एकड़ फसल यमुना में उफान आने से बर्बाद हो गई थी। उसको देखते हुए इस बार भी यमुना के किनारे ठोकरें नहीं बनाई गई है और अधिकतर जगह ठोकरेड्ड टूटी हुई है। गांव बड़ौली के पास कटाव होने पर किसानों ने चिंता जताई है। किसान कृष्ण चंद व शीला ने बताया कि ग्रामीण की करीब सौ एकड़ फसल यमुना में बर्बाद हो गई है। कटाव भी शुरू हो गया है। जिससे बाढ़ का खतरा बना रहता है।

यमुना में फिलहाल 70 हजार क्यूसेक पानी है। शुक्रवार को 34 हजार क्यूसेक पानी और छोड़ा गया है। यह पानी दो दिन में आएगा। यमुना पर सिंचाई विभाग की टीम पूरी तरह से अलर्ट पर है। कर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया है। अभी किसी तरह के खतरे की बात नहीं है।
- अश्वनी फौगाट, एक्सईएन सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed