फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Due to technical work, two passenger trains including nine express trains were cancelled

Sonipat News: साढ़े पांच घंटे एप से ट्रेनों का स्टेटस गायब, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Fri, 28 Feb 2025 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 28 Feb 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Due to technical work, two passenger trains including nine express trains were cancelled
फोटो 07- सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन में सवार होते यात्री। संवाद - फोटो : Samvad
सोनीपत। दिल्ली-अंबाला रूट पर ट्रेनों का प्रभावित परिचालन यात्रियों के परेशानी का सबब बना हुआ है। वीरवार को रेलवे की एप से सुबह सात बजे अचानक गायब हुए कुछ ट्रेनों के स्टेटस से यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई। साढ़े पांच घंटे बाद दोपहर साढ़े 12 बजे व्यवस्था दुरुस्त होने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

वहीं, दिल्ली मंडल के स्टेशनों पर तकनीकी कार्यों के चलते नौ एक्सप्रेस ट्रेनों सहित दो सवारी गाड़ियां रद्द रहीं। इनमें प्रयागराज रूट पर चलने वाली अप-डाउन की तीन एक्सप्रेस को रद्द किया गया है। इनका महाकुंभ संपन्न होने के बाद भी परिचालन शुरू नहीं हो पाया है। इसके अलावा आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे देरी से चलीं। लंबी दूरी की नौ एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द होने से अन्य गाड़ियों में यात्रियों को भीड़ के बीच सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वीरवार को अप-डाउन लाइन की ट्रेन संख्या 11077-11078 झेलम एक्सप्रेस, 18101-18102 जम्मूतवी एक्सप्रेस, 12311-12312 नेताजी एक्सप्रेस, 03309-03310 धनबाद गरीब रथ स्पेशल एक्सप्रेस, 18309 संभलपुर एक्सप्रेस व दिल्ली पानीपत रूट की 64001-64002 सवारी गाड़ी रद्द रही। सभी एक्सप्रेस ट्रेनों का सोनीपत स्टेशन पर ठहराव निर्धारित किया गया है। वहीं वीरवार सुबह रेलवे के एप से अचानक कुछ ट्रेनों का स्टेटस हट गया। बठिंडा एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें एप पर नजर नहीं आई। इससे यात्री परेशान नजर आए। कुछ यात्री रेलवे स्टेशन के पूछताछ केंद्र पर ट्रेनों संबंधी जानकारी लेते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊंचाहार साढ़े 11 व बठिंडा एक्सप्रेस 1 घंटा लेट

दिल्ली-अंबाला रूट पर चलने वाली ट्रेन संख्या 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस 11:33 घंटे, 64533 सवारी गाड़ी 3:08 घंटे, 14507 बठिंडा एक्सप्रेस 1:09 घंटे की देरी से सोनीपत स्टेशन पर पहुंची। वहीं अंबाला-दिल्ली रूट की 12920 मालवा एक्सप्रेस 1:06 घंटे, 14054 हिमाचल एक्सप्रेस 1:04 घंटे, 64454 सवारी गाड़ी 2:19 घंटे की देरी से सोनीपत स्टेशन पर पहुंची
स्टेटस गायब होने से छूटी ट्रेन
सोनीपत में एक शोरूम में काम करने वाले पानीपत निवासी विकास और साहिल ने बताया कि वह प्रतिदिन फाजिल्का- दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस एक्सप्रेस से अपना सफर करते हैं। वीरवार को एप से इस ट्रेन का स्टेटस गायब मिला। इससे उनकी ट्रेन छूट गई। बाद में वे दूसरी ट्रेन से सोनीपत पहुंचे।

--

दिल्ली-अंबाला रूट पर तकनीकी कारणों के चलते कई एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द किया गया है। कार्य पूरा होने के बाद यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा।
हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed