{"_id":"68e41e23bce41269f30faa65","slug":"due-to-strong-winds-the-power-station-developed-a-fault-and-there-was-no-water-supply-sonipat-news-c-197-1-snp1003-143388-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: तेज हवा चलने से बिजलीघर में आया फाल्ट, पानी भी नहीं हुआ सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: तेज हवा चलने से बिजलीघर में आया फाल्ट, पानी भी नहीं हुआ सप्लाई
Tue, 07 Oct 2025 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 07 Oct 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में रविवार देर रात चली तेज हवा की वजह से फाजिलपुर बिजलीघर में फाल्ट आ गया। इसके चलते 11 केवी मंडी व कालूपुर फीडर बंद होने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सोमवार सुबह तक बिजली की बहाली नहीं की वजह से कई इलाकों में पानी आपूर्ति प्रभावित रही। सुबह सात बजे के बाद बिजली बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
फाल्ट आने की वजह से 33 केवी सूरज स्टील बिजली घर से जुड़े गुड़ मंडी, मिशन रोड, मिर्च मंडी, काठमंडी, के साथ लगती कई कॉलोनियों की बिजली आपूर्ति ठप रही। लाइट गुल होने के कारण पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। कालूपुर फीडर बंद होने से बाबा कॉलोनी, लक्ष्मण कॉलोनी, मोहन नगर, नई अनाज मंडी, बैंयापुर, लहराड़ा, कालूपुर, भगत सिंह कॉलोनी, प्रभु नगर में बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली बहाल होने के बाद लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
सुबह के समय पानी के लिए तरसे लोग
नगर निगम की ओर से तड़के 5 बजे शहर में पानी की आपूर्ति की जाती है। सुबह सात बजे तक बिजली गुल होने के कारण दो बूस्टिंग स्टेशन बंद रहे। इसके चलते सुबह के समय पानी की आपूर्ति नहीं की जा सकी। लोग सुबह से ही बिजली निगम व नगर निगम के अधिकारियों को फोन कर बिजली व पानी आपूर्ति की मांग करते रहे।
तेज हवा की वजह से फाजिलपुर बिजलीघर में फाल्ट आ गया था। इसकी वजह से दो फीडर बंद हो गए थे। सुबह सात बजे तक तकनीकी खराबी दूर करने के बाद बिजली आपूर्ति दोबारा चालू कर दी गई। -प्रदीप खोखर, उपमंडल अभियंता, बिजली निगम।