{"_id":"6653d159ee25dcb0110d91dc","slug":"due-to-overloading-there-was-power-outage-in-the-old-city-throughout-the-night-city-residents-are-troubled-sonipat-news-c-197-1-snp1003-118758-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ओवरलोडिंग की वजह से पुराने शहर में रातभर गुल रही बिजली, शहरवासी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ओवरलोडिंग की वजह से पुराने शहर में रातभर गुल रही बिजली, शहरवासी परेशान
Mon, 27 May 2024 05:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 27 May 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। पुराने शहर में ओवरलोडिंग के चलते शनिवार को रातभर बिजली गुल रही। कालूपुर चुंगी से लेकर मिशन चौक क्षेत्र की कॉलोनियां में रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। चिलचिलाती गर्मी में बिजली की डिमांड बढ़ गई है। इसकी वजह से ट्रांसफार्मर ओवरलोड होकर बिजली आपूर्ति नहीं कर पा रहे हैं। हाईटेंशन लाइन जलने के साथ ही बिजली घर में वैक्यूम सर्किट ब्रेकर (वीसीबी) ब्लास्ट होने के कारण बिजली आपूर्ति बंद हो गई। सुबह 7 बजे लाइन दोबारा चालू होने के बाद शहर के लोगों को राहत मिल सकी।
रेलवे लाइन पार मंडी क्षेत्र में 33 केवी सूरज स्टील बिजली घर से बिजली आपूर्ति की जाती है। क्षेत्र में पहले ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने के चलते बिजली बार-बार गुल होने लगी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे बिजली कर्मियों ने तीन ट्रांसफार्मर का लोड दूसरी लाइनों पर डाला तो क्षेत्र से गुजर रही हाईटेंशन लाइन जल गई। कुछ समय पर बिजली घर में वीसीबी ब्लास्ट होने से रात भर पुराने औद्योगिक क्षेत्र समेत करीब 10 से ज्यादा कॉलोनियों में बिजली गुल रही। इस दौरान बाबा कॉलोनी, लक्ष्मण कॉलोनी, मोहन नगर, नई अनाज मंडी, बैंयापुर, लहराड़ा, कालूपुर, भगत सिंह कॉलोनी, प्रभु नगर, मिर्च मंडी, आर्य नगर, गुड़ मंडी, काठ मंडी बिजली आपूर्ति बंद रही। इनमें रहने वाले 60 हजार से ज्यादा लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सुबह के समय पानी आपूर्ति न होने से लोगों की बढ़ी परेशानी
नगर निगम की ओर से सुबह 5 बजे शहर में पानी की आपूर्ति की जाती है। बीसीबी होने के कारण बूस्टिंग स्टेशन बंद रहे। इसके चलते रविवार सुबह से समय पानी की आपूर्ति बाधित रही। लोग सुबह से ही बिजली निगम व नगर निगम के अधिकारियों को फोन कर बिजली के साथ पानी आपूर्ति की मांग करते रहे। सुबह 7 बजे बिजली आपूर्ति दोबारा शुरू हुई, इसके बाद पानी की आपूर्ति शुरू हो सकी। बिजली व पानी की आपूर्ति शुरू होने पर लोगों को राहत मिल सकी।
विज्ञापन
सूरज स्टील बिजली घर से बिजली आपूर्ति में रातभर बाधा बनी रही। पहले तीन ट्रांसफार्मर का लोड दूसरी लाइनों पर डाला गया। इसके बाद हाईटेंशन लाइन जल गई और बिजली घर के अंदर वीसीबी मशीन में खराबी आने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। व्यवस्था को दुरुस्त करने के बाद सुबह दोबारा बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई है।
विक्की गहलावत, उपमंडल अभियंता, बिजली निगम