फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Due to differences with her husband, she started keeping illegal pistol, arrested

Sonipat News: पति से हुई अनबन तो रखने लगी अवैध पिस्तौल, गिरफ्तार

Thu, 27 Apr 2023 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 27 Apr 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Due to differences with her husband, she started keeping illegal pistol, arrested
राई। मुरथल थाना पुलिस ने एक ढाबे की पार्किंग में खड़ी कार से महिला को अवैध पिस्तौल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। महिला मूलरूप से यूपी के जिला बागपत के गांव गोसपुर फिलहाल गाजियाबाद के कौशांबी स्थित भौवापुर की रहने वाली शमा परवीन है। महिला ने बताया कि पति से विवाद के चलते वह अवैध पिस्तौल और कारतूस लेकर आई थी। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मुरथल थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि मंगलवार रात को एक कार मुरथल स्थित सुखदेव ढाबा पर आने वाली है। उस कार में बैठी महिला के पास अवैध पिस्तौल है। जिस पर हवलदार अरविंद कुमार टीम सहित मौके पर पहुंचे और महिला की तलाशी ली तो उसके पर्स से देसी पिस्तौल और कारतूस मिला। महिला ने बताया कि उसने पिस्तौल और कारतूस उत्तर प्रदेश से चार हजार रुपये में खरीदा था। महिला ने बताया कि उसने पति से दूसरी शादी की है। चार साल से उसे बच्चा नहीं है। जिसके चलते पति से अनबन रहती है। उसे पति से डर लगता है, जिसके चलते वह पिस्तौल खरीदकर लाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed